{"_id":"5b3d321b4f1c1b0e278b498d","slug":"51530737179-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की मोटर चलाते वक्त करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल की मोटर चलाते वक्त करंट से किसान की मौत
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल की मोटर चलाते वक्त करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। क्षेत्र के गांव बालासर में मंगलवार की रात्रि को खेतों में ट्यूबवेल की मोटर स्टार्ट करते वक्त स्टार्टर में करंट आने से एक किसान की मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव बालासर निवासी करीब 30 वर्षीय मोहनलाल पुत्र धनपत खेतीबाड़ी करता था। रात्रि को वह खेतों में ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए गया था। खेत में उसने मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाया तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा। काफी देर तक संभाल न होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।