{"_id":"5a246b8b4f1c1b193e8b683e","slug":"51512336267-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर समाज के निर्माण के लिए बेटे-बेटियों को करना होगा संस्कारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर समाज के निर्माण के लिए बेटे-बेटियों को करना होगा संस्कारित
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समेत
सुंदर समाज के निर्माण के लिए बेटे-बेटियों को करना होगा संस्कारित
- फरमाना में चल रहे तीन दिवसीय कन्या चरित्र निर्माण शिविर का समापन, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
युवा निर्माण अभियान व बेटी बचाओ अभियान के सहयोग और आर्य समाज फरमाना के तत्वावधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे कन्या चरित्र निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी और अश्लीलता के विरुद्ध संकल्प कराया। उसके बाद स्वामी आर्यवेश ने कहा कि बेटियों को सिर्फ इस मानसिकता के चलते ज्यादा मारा जा रहा है कि वंश बेटियों से नहीं बेटों से चलता है। लेकिन वो लोग भूल जाते हैं कि वंश को आगे बेटियां ही बढ़ाती हैं।
मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कि युवाओं की नशे से बचाना है तो इस तरह के युवा निर्माण शिविरों का आयोजन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। इस मौके पर मनोज फरमाना, रीमा आर्या, सुमन, राजकुमारी आर्या, एकता आर्या, मोनिका, अंजली, सौरभ फरमाना, आजाद कुंडू, पूनम, रितु पार्षद, सुभाष ठेकेदार, नफे सिंह, डॉ. राजेश और सतबीर आदि मौजूद रहे।