फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू खेल

एमडीयू खेल

Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू खेल
फोटो समेत
विज्ञापन

कुश्ती में मेजबान एमडीयू बना चैंपियन, कई प्रतिस्पर्धाओं में जीते
- एमडीयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में एमडीयू के खिलाड़ियों ने सभी भार वर्ग में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा।

खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप के 74 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू के नवीन कुमार प्रथम, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के प्रदीप तोमर द्वितीय, चुरू यूनिवर्सिटी के रविंद्र तृतीय और चौथे स्थान पर जीजेयू हिसार के प्रीत सिंह ने बाजी मारी। 79 किलोग्राम में सिंघानिया यूनिवर्सिटी के नवीन, एमडीयू के बलराज, कर्नाटका यूनिवर्सिटी के सतीश और ओरंगाबाद यूनिवर्सिटी के आशीष ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी। 97 किलोग्राम में पीयू पटियाला के अमित सरोहा, सोल्हापुर के अनिल जाधव, चंडीगढ़ के नरेंद्र सिंह और जालंधर यूनिवर्सिटी के कर्णदीप को विजेता चुना गया। चैंपियनशिप के समापन पर मुख्यातिथि ओलंपियन पहलवान कुश्ती प्रशिक्षक उदयचंद और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान वीरेंद्र पाल ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश कुमार मोर, मेहर सिंह, रामदिया, अनूप सिंह दहिया, ईश्वर सिंह, प्रो. कुलताज सिंह, प्रो. आरपी गर्ग, डॉ. राजकुमार हुड्डा, खेल समिति की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा चौधरी और महेंद्र सिंह पूनियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed