फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रक और सूमो की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, छह घायल

ट्रक और सूमो की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, छह घायल

Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और सूमो की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
गांव उगालन के समीप जींद-भिवानी रोड पर ट्रक और सूमो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सूमो में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जींद और रोहतक ले जाया गया है। वहीं गांव रोशन खेड़ा निवासी 24 वर्षीय मनीषा, उसकी तीन वर्षीय बेटी लक्षु और खरबला निवासी सूमो चालक 40 वर्षीय दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। मृतका मनीषा और उसकी बेटी के अलावा सभी घायल खरबला गांव के हैं। परिजन कलायत के समीप कुवाड़ गांव में अपने किसी परिचित के यहां शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे।

घायल सुल्तान, रामसिंह, रमेश, राममेहर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए फिलहाल जींद और रोहतक रेफर किया गया है। इसके अलावा सूमो में सवार अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। परिजनों के अनुसार पूरा परिवार कलायत के समीप गांव कुवाड़ में शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अपने गांव जाते समय भिवानी की तरफ से आ रहे एक तेज गति से ट्रक ने सूमो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में सूमो और ट्रक दोनों पलट गए। बताया जाता है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बास थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदार मनीषा और उसकी बेटी को भी साथ ले लिया। मृतक दिनेश के दो बेटे हैं।
विज्ञापन


फोटो - 38 और 32
- मां-बेटी सहित सूमो चालक की मौत, शोक प्रकट कर लौट रहा था परिवार
कलायत के समीप कुवाड़ गांव से लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed