फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीआईए टीम ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार

सीआईए टीम ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार
सीआईए टीम ने अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीआईए टीम ने बौंदकलां क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल की है। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि बौंदकलां क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है और वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने प्रधान सिपाही विशाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर संभावित ठिकाने पर दबिश देने के लिए भेजी। इस दौरान पुलिस टीम की नजर संदिग्ध हालातों में खड़े एक युवक पर पड़ गई। पुलिस टीम ने जब युवक के पास पहुंचकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शहर के झज्जर घाटी निवासी राहुल उर्फ निक्कू के रूप में हुई। बौंदकलां थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed