{"_id":"59627ad44f1c1bdd7e8b46db","slug":"51499626196-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीीीी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीीीी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट और आईआईटी कोचिंग के लिए 1058 ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल/महेंद्रगढ़।
नीट और आईआईटी की कोचिंग कक्षाओं में निशुल्क प्रवेश के लिए जिले के 1058 विद्यार्थियों ने रविवार को परीक्षा दी। प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन विकल्प संस्था की देखरेख में नारनौल, महेंद्रगढ़, दादरी, भिवानी, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में किया गया। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गरीब और असहाय बच्चों को आईआईटी और नीट की नि:शुल्क कोचिंग दिलाने की घोषणा की थी। सरकार ने इसके लिए विकल्प कोचिंग सेंटर रेवाड़ी से टाईअप भी किया है। इस सेंटर में 400 विद्यार्थियोें को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसमें 200 सीटें दक्षिण हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए हैं। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत सफल विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधा दी जाएगी।
इसका परिणाम परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एसएमएस से 13 जुलाई को सूचित किया जाएगा। सफल बच्चों का दाखिला 14, 15 और 16 जुलाई को किया जाएगा। नीट और आईआईटी की कोचिंग कक्षाओं में निशुल्क प्रवेश के लिए महेंद्रगढ़ के 406 विद्यार्थियों ने रविवार को परीक्षा दी। रविवार को नारनौल के आईआईटी और महेंद्रगढ़ के मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्योराण और प्राचार्य आरपी कौशिक ने इसका निरीक्षण किया। परीक्षा 11 बजे शुरू होकर एक बजे तक चली। प्राचार्य आरपी कौशिक के अनुसार इस टेस्ट को पास करने वाले विद्यार्थी 14, 15 और 16 जुलाई को विकल्प कोचिंग सेंटर में अपना दाखिला करवा सकेंगे। रविवार को 11वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल, 12वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल, 12वीं मेडिकल से पास और 12वीं नॉन मेडिकल पास विद्यार्थियों ने इसकी परीक्षा दी। इस परीक्षा में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एक प्रश्न गलत होने पर सही में से एक अंक काट लिया जाएगा।