{"_id":"627042db89f84102126c07fb","slug":"50-huts-broke-due-to-fire-in-slums-near-bohar-five-cylinders-burst-rohtakcity-news-rtk645536267","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहर के पास झुग्गियों में लगी आग से 50 झोपड़ियां चलीं, पांच सिलेंडर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहर के पास झुग्गियों में लगी आग से 50 झोपड़ियां चलीं, पांच सिलेंडर फटे
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
बोहर गांव के पास झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग के बाद जला सामान। संवाद
Link Copied
बोहर गांव के स्टेडियम के पास सोमवार रात करीब 10 बजे झुग्गियों में आग लग गई। आग से झुग्गियों में रखे सिलेंडर बम की तरह फटने लगे। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। बोहर से दर्जनों ग्रामीण आग की लपटे व धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। रात साढ़े 12 बजे छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण जयबीर ने बताया कि पिछले पांच साल से एक एकड़ में 50 से ज्यादा झुग्गी बसी हुई हैं, जहां 150 से ज्यादा महिला, पुरुष व बच्चे रहते हैं। ज्यादातर लोग कबाड़ एकत्रित करने का कार्य करते हैं। रात को करीब 10 बजे अचानक एक झुग्गी में आ लग गई, जो तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते सभी झुग्गियां व आसपास पड़ा कबाड़ जलने लगा। झुग्गियों के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे। बोहर तक के चार से पांच धमाकों की आवाज सुनाई दी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी सेक्टर पांच व दो गाड़ी सोनीपत स्टैंड स्थित फायर स्टेशन से पहुंची, लेकिन इसके बावजूद आग नहीं बुझ सकी। रात 11 बजे सांपला से एक गाड़ी मंगवाई गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर साढ़े 12 बजे काबू पाया गया। झुग्गियों में लगी आग से पास के एक मकान का गेट भी जल गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।
बोहर गांव के स्टेडियम के पास झोपड़ियों में लगी आग। संवाद- फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।