फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 quintals of grapes from Maharashtra arrive daily in the new fruit market

Rohtak News: नई फल मंडी में रोज 5 क्विंटल महाराष्ट्र के अंगूर की आवक

Fri, 16 Jan 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
5 quintals of grapes from Maharashtra arrive daily in the new fruit market
31...शहर के मेडिकल मोड पर अंगूर की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रोहतक। महाराष्ट्र का अंगूर शहर में ग्राहकों को लुभा रहा है। शहर की नई फल मंडी में रोजाना 5 क्विंटल की आवक हो रही है आगामी दिनों में इसकी आवक में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

नई फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन रोहतक के वरिष्ठ उपप्रधान साहिल मग्गू व फल कारोबारी नवीन ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य देश में बड़े अंगूर उत्पादकों में शामिल है। महाराष्ट्र का यह अंगूर गोल और लंबी सहित दो किस्मों का है।
विज्ञापन

शहर की मंडी में अंगूर के थोक भाव 80 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं। पीजीआईएमएस की सीनियर डाइटीशियन पूनम ने बताया कि अंगूर से पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है और यह कब्ज को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगूर में विटामिन सी, के, खनिज (पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस), फाइबर, और पानी आदि पोषक तत्व होते हैं। शहर में नई मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, गोहाना अड्डा, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, बस स्टैंड के पास, शीला बाईपास व दिल्ली बाईपास, शिवाजी कॉलोनी व गांधी कैंप सहित अनेक स्थानों पर अंगूर बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed