फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 member team will be met today from Director General of Health for salary and job

वेतन व नौकरी के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से आज मिलेगा 5 सदस्यीय दल

Fri, 08 Apr 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
5 member team will be met today from Director General of Health for salary and job
रोहतक। कोविड ड्यूटी से हटाए गए कर्मचारियों ने वीरवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना के कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई। यहां उनके नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीजी ने उनके पांच सदस्यीय दल को 8 मार्च को बातचीत के लिए बुलाया है। यहां कर्मचारियों की समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने महामारी काल में लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए हमें नियुक्त किया था। कोरोना के खतरे के बावजूद हमने पूरी निष्ठा से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। इस काम में लगातार दो साल जुटे रहे। अब विभाग ने हमें काम से हटाकर बेरोजगार कर दिया है। इससे हमारे सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है। यही नहीं, पिछले पांच महीने का वेतन भी नहीं मिला है। इस संबंध में सीएमओ से मिले तो उन्होंने ठेकेदार के पास भेज दिया। ठेकेदार के पास गए तो उन्होंने सीएमओ के पास जाने की सलाह दी। हम केवल चक्कर लगा रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए एक दल पंचकूला गया था। इस दल ने डीजी से मुलाकात का प्रयास किया, मगर उनकी अनुपस्थिति के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। डीजी ने शुक्रवार को पांच सदस्य को बातचीत के लिए बुलाया है। यहां समस्या के समाधान की बात बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed