फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 lakh bundle missing out of 2.5 crore taken out to put in ATM

एटीएम में डालने के लिए निकाले ढाई करोड़ में से 5 लाख का बंडल गायब

Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
5 lakh bundle missing out of 2.5 crore taken out to put in ATM
रोहतक। सरकारी व गैर सरकारी बैंकों के एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी की ढाई करोड़ की राशि में से पांच लाख का बंडल गायब हो गया। कंपनी के मैनेजर ने दो कर्मचारियों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि उसकी कंपनी ने आरबीआई से बैंकों के एटीएम बूथों में पैसे डालने व पैसा इधर से उधर ले जाने का कांट्रेक्ट कर रखा है। वह कंपनी की रोहतक शाखा में पिछले सात साल से काम कर रहा है। कंपनी में विकास व जगबीर भी कार्यरत हैं। 18 दिसंबर को दोनों को एटीएम बूथों के अंदर नकदी डालने की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए मॉडल टाउन स्थित एक निजी बैंक से 2 करोड़ 53 लाख रुपये निकलवाए गए । टीम ने 14 एटीएम में पैसे डालने के बाद पाया कि 500 रुपये का एक बंडल गायब है, जो 5 लाख रुपये का है। दोनों कर्मियों ने इसकी सूचना शाखा कार्यालय में दी। सभी एटीएम की दोबारा से जांच पड़ताल की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद जहां से नकदी ली गई, वहां की फुटेज की जांच की गई। वहां भी कोई नहीं मिला। शक है कि दोनाें कर्मियों ने सलाह करके पांच का लाख बंडल गायब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed