फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4925 complaints were resolved in the Samadhan camp

Rohtak News: समाधान शिविर में 4925 शिकायतों का किया निपटारा

Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
4925 complaints were resolved in the Samadhan camp
11सीटीके25-लघुसचिवालय में समाधान ​शिविर में लोगों की ​शिकायत सुनते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा। स्
रोहतक। अब तक समाधान शिविर में प्राप्त 5845 शिकायतों में से 4925 का निपटारा किया जा चुका है। लंबित 447 शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। सभी अधिकारियों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे के आदेश दिए गए हैं। यह अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार का कहना है।
विज्ञापन

एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की। चिड़ी व मदीना में पंचायती भूमि पर बनाए गए मकानों को नियमित कराने के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भूमि पर बनाए गए 20 वर्ष पुराने 500 वर्ग गज तक के मकानों को नियमित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे सभी व्यक्ति अपने आवेदन संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में जमा करवाएं। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी रेणू सिसोदिया, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता बलविंद्र नैन समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed