{"_id":"61d74bac52219750e165f085","slug":"45-thousand-looted-by-putting-a-pistol-on-the-dharma-thorn-rohtak-news-rtk63503215","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मकांटे पर पिस्तौल अड़ाकर 45 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मकांटे पर पिस्तौल अड़ाकर 45 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लूटपाट व चोरी की वारदात जिले में थम नहीं रही हैं। लाखनमाजरा में दो बाइक सवार युवक धर्मकांटे के अंदर घुसकर पिस्तौल अड़ाकर 45 हजार रुपये लूटकर ले गया। जबकि खेड़ी साध स्थित ढाबे में घुसकर कुछ युवक गल्ले से 5200 रुपये निकाल कर ले गए।
पुलिस के मुताबिक यूपी के बस्ती जिले के गांव गड़ौना निवासी अमित त्रिपाठी ने दी शिकायत में बताया कि वह और उसका जीजा संत कबीर नगर के धर्मपुरा निवासी अजय मिश्रा लाखनमाजरा स्थित धर्मकांटे पर नौकरी करते हैं। पांच जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वे अपने कमरे में खाना खा रहे थे। तभी एक युवक अंदर आया और आते ही उसने उसके जीजा के पेट पर पिस्तौल अड़ा दिया। साथ ही बक्से में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मोबाइल फोन छीने। साथ ही उसकी जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए। हाथापाई में आरोपी पिस्तौल छोड़कर बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज कर लिया।
ढाबे के गल्ले से मारपीट कर 5200 रुपये चुराए
उधर, खेड़ी साध गांव निवासी सितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसने भाई के साथ निजी अस्पताल के मोड़ पर ढाबा खोल रखा है। मंगलवार को करीब 6 बजकर 40 मिनट पर एक गाड़ी ढाबे के सामने आकर रुकी। उसके अंदर से एक व्यक्ति उतरा और उन्हें देखकर वापस चला गया। थोड़ी देर बाद गाड़ी के अंदर से चार-पांच युवक आए और ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही गल्ले से 5200 रुपये चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।