{"_id":"6680487cc6d485c6620bd9a1","slug":"45-minutes-of-heavy-rain-waterlogging-in-the-city-rohtak-news-c-17-roh1019-453201-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 45 मिनट झमाझम बारिश, शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 45 मिनट झमाझम बारिश, शहर में जलभराव
विज्ञापन
29सीटीके26...शनिवार को दोपहर में हुई झमा झम बारिश के बाद महावीर पार्क के पास भरे पानी में से अप
रोहतक। मानसून की पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं शहर में कई जगह जलभराव हो गया। बारिश से खेती को काफी फायदा होगा। मानसून की एंट्री ने अधिकारियों को हकीकत दिखा दी। तीन दिन पहले सीएम के सामने पानी निकासी की व्यवस्थाओं को लेकर दावा करने वाले अधिकारी देखते ही रह गए, जब 45 मिनट की ही बारिश में जब शहर की सड़कें तालाब बन गई। 55 एमएम बारिश के बाद पानी भरने के कारण सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इसे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में हालात ज्यादा खराब रहे। पानी इतना ज्यादा बरसा कि नाले ओवरफ्लो हो गए। ढाई करोड़ की लागत से बने महावीर कॉलोनी का डिस्पोजल चालू न होने से समस्या गंभीर बन गई।
मौसम विभाग ने पहले से ही 29 व 30 जून को बारिश की चेतावनी दी थी। शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद ही सड़कें पानी से लबालब हो गईं। 26 जून को सीएम ने अधिकारियों की बैठक ली थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी थी कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके शहर की सड़कों से पानी निकलने में दो से तीन घंटे का समय लगा।
यहां हुआ जलभराव
छोटूराम चौक, मस्तनाथ स्कूल, नारायण कॉम्प्लेक्स, सुभाष रोड नजदीक सिविल अस्पताल, छोटूराम चौक से गोहाना अड्डा रोड, टीबी अस्पताल के सामने, डीसी आवास नजदीक महावीर पार्क के सामने, शीला बाईपास, एमडीयू के सामने, सेक्टर-1-2-3 व 14, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लेकर दूसरी जगह पानी भर गया। दो घंटे बाद भी कई जगह से पानी नहीं निकल सका।
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी से पीर बोधी तक पानी निकासी के लिए बिछाई गई नई लाइन दो दिन में चालू हो जाएगी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी डिस्पोजल चालू हो चुका है। छोटूराम चौक पर दो घंटे में पानी निकल गया। कई जगह दिक्कत आई है, टीबी अस्पताल के सामने नाला ओवरफ्लो होने से पानी भरा है।
आरके शर्मा, एसई जनस्वास्थ्य विभाग
पानी निकासी के इंतजाम संतोषजनक नहीं हैं। पहली बारिश में समय पर पानी नहीं निकल सका। जिला उपायुक्त से मामले की लेकर बातचीत करेंगे ताकि दोबारा शहरवासियों को परेशानी न हो।
आशीष कुमार, एसडीएम, रोहतक
निगम की तरफ से बड़े नाले साफ करवा दिए हैं, बाकी बचे हुए नालों की सफाई का काम जारी है। नालों में पर बने पक्के रैंप के कारण भी दिक्कत आती है।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम