फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 crores should be sent by the Haryana government for the promotion and protection of cattle across the state: Garg

हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेशभर में गोवंशों के सवंर्धन और संरक्षण के लिए भिजवाए 45 करोड़ : गर्ग

Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
45 crores should be sent by the Haryana government for the promotion and protection of cattle across the state: Garg
हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश की गोशालाओं में गो वंशों के संवर्धन व संरक्षण के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि भिजवाई गई है। इससे पहले प्रदेश में यह व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री गोभक्त मनोहर लाल द्वारा गोवंश का सम्मान करते हुए गोसेवा आयोग की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गोवंश में लंपी बीमारी फैली। इस बीमारी को रोकने के लिए तुरंत प्रदेश के 19 लाख गोवंशों के लिए 20 लाख वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई और पशुपालन विभाग तथा गो सेवकों की मदद से सात दिनों में सभी गोवंशो का टीकाकरण किया गया। जिससे हरियाणा में इस बीमारी पर काबू पाया गया और इस बीमारी से गोवंश की मृत्यु का दो प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गौ वंश के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में गो सेवा आयोग का गठन किया गया है। आयोग द्वारा गोबर को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए लैब टैस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे क्षेत्र में भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के पूरा होने से किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एक अच्छी खाद मुहैया होगी। इसके साथ-साथ गोबर के इस्तेमाल से पेंट, मूर्तियां, गोमूत्र से दवाइयां इत्यादि बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गोशाला के लिए दो रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट निर्धारित किया गया है। इससे अधिक के रेट का बिल गोशाला में नहीं जाना चाहिए। बैठक के बाद गर्ग ने सोमनाथ गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed