{"_id":"6441b3a24b2f8eaa480b9404","slug":"44-infected-came-in-24-hours-the-number-of-patients-reached-195-rohtak-news-c-17-roh1018-129128-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 24 घंटे में सामने आए 44 संक्रमित, 195 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 24 घंटे में सामने आए 44 संक्रमित, 195 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
किला रोड बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी को पहुंचे ग्राहक। अमर उजाला
रोहतक। जिले में वीरवार को तीन व नौ साल के बच्चे समेत 44 संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 195 पहुंच गई है। इनमें से दो मरीज अस्पताल व शेष सभी घरों में उपचाराधीन हैं। इधर, महामारी के बढ़ते कदमों के बावजूद लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं। शहर के तंग बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व अस्पतालों में लोग बगैर मास्क बेधड़क घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों की बढ़ती भीड़ व आने वाले खतरे को लेकर चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संकमितों में दो बच्चे, एक किशोर के अलावा विद्यार्थी, डॉक्टर, नर्स, नौकरीपेशा, बुजुर्ग, गृहिणी व अन्य लोग शामिल हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 195 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग भी महामारी के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए अलर्ट पर है। इसी कड़ी में चिकित्सकों व स्टाफ के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं, विभाग ने दिन भर में 439 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इनमें से 295 सैंपल आरटीपीसीआर व शेष 144 रेपिड एंटीजन टेस्ट रहे। साथ ही 26 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। कोविड-19 की जिले में सक्रिय दर 0.23 प्रतिशत व सुधार की दर 97.93 प्रतिशत रही।
लोगों को नहीं लग रही कोरोना वैक्सीन
कोरोना के संक्रमण से बचाने वाली वैक्सीन पिछले करीब 20 दिन से नहीं लगाई जा रही है। इसकी वजह वैक्सीन की अनुपलब्धता बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद वैक्सीन समाप्त होने से लोगों को बीमारी से सुरक्षा कवच नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल वैक्सीन की खेप जल्दी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में महामारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना भी मुश्किल हो गया है।
बूस्टर डोज को तरसे फ्रंट लाइन वर्कर
कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने वाली वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लोगों को नहीं लग रही है। स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंट लाइन वर्कर भी बूस्टर डोज के लिए तरस गए हैं। बूस्टर डोज दोनों वैक्सीन डोज लगवाने वाले लोगों को दी जाती है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने व एंटीबॉडी बढ़ाने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। संक्रमित केस रोजाना मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को भीड़ में निकलने से परहेज बरतना चाहिए। घर से बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं। बैगर मास्क संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। विभाग महामारी से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यदि हमने लापरवाही बरती तो मुश्किल बढ़ सकती है। इसलिए सतर्कता बरतना बेहतर है।
डाॅ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।