फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दूषित पानी की वजह से फैल रही पीलिया

दूषित पानी की वजह से फैल रही पीलिया

Tue, 26 Feb 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
दूषित पानी की वजह से फैल रही पीलिया
रोहतक। पब्लिक हेल्थ विभाग की घोर लापरवाही से शहर के तमाम इलाकों में बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जनता से लेकर पार्षद तक शिकायतें कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता कॉलोनी और न्यू राजेंद्र कॉलोनी में 10 बच्चे पीलिया की चपेट में हैं। महिला पार्षद की बेटी भी इसकी शिकार हो गई है। पार्षद की पीड़ा है कि अधिकारियों से शिकायत की पर समाधान नहीं हुआ। अफसोस, पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी का तर्क है कि जरूरी नहीं कि गंदे पानी से पीलिया हो रहा है, कोई अन्य वजह भी हो सकती है।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग की जिम्मेदारी न सिर्फ शहरवासियों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करने की है, बल्कि सीवरेज व्यवस्था के सुचारु संचालन की है। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए सरकार काफी बजट भी देती है। मगर अफसोस की बात है कि रोहतक में पब्लिक हेल्थ विभाग को न जनता के स्वास्थ्य की चिंता है और न अपनी जिम्मेदारी के सही निर्वहन की। यही वजह है कि जनप्रतिनिधि पार्षद समस्याएं बताते हैं मगर कोई निदान नहीं होता। जनता सीधे शिकायत करती है फिर भी सुनवाई नहीं होती। हैरानी तो यह है कि सहकारिता मंत्री भी पब्लिक हेल्थ विभाग को हिदायत दे चुके हैं मगर परिणाम ढाक के तीन पात ही है। पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही की वजह से शहर के तमाम इलाकों में दूषित बदबूदार पेयजल आपूर्ति हो रही है, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात वार्ड नंबर 18 की जनता कॉलोनी और न्यू राजेंद्र कॉलोनी के हैं। पार्षद दीपिका नारा की न सिर्फ ढाई साल की बेटी बल्कि आसपास के तमाम बच्चे पीलिया की चपेट में हैं। न्यू राजेंद्र नगर के भी तमाम बच्चे दूषित बदबूदार पानी की वजह से पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। पार्षद दीपिका नारा ने बताया कि जनता कॉलोनी में करीब एक माह से नलों से बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वह इसकी शिकायत पब्लिक हेल्थ विभाग से कर चुकी हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। वह बताती हैं कि उनके वार्ड के तमाम लोग भी दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन लोगों को हुआ पीलिया, चल रहा उपचार
पार्षद दीपिका नारा की ढाई साल की बेटी गुंजन का अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह रविवार को घर आई। वहीं पार्षद के घर के नजदीक रहने वाले प्रदीप सिंह पुरिया के पुत्र आरब (5 वर्ष), बेटी अक्षिता (8 वर्ष), नवीन (18 वर्ष), पीयूष (11 वर्ष), अमनदीप (18 वर्ष), अभिमन्यु, वैनवी (5 वर्ष), आयुष (11 वर्ष), वंशिका (6 वर्ष) पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। न्यू राजेंद्र कॉलोनी में भी तमाम घरों के बच्चे पीलिया की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 10-11 बाल्टी पानी फेंकना पड़ता है
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि काफी समय से गंदे बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। स्थिति यह है कि जब नलों से पानी आता है, तो कम से कम 10 बाल्टी पानी फेंकना पड़ता है, तब कहीं जाकर पीने का पानी मिल पाता है।


किसी ने नहीं की शिकायत
पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन भानू प्रकाश का कहना है कि जनता कॉलोनी व न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी में पीलिया फैलने की कोई खबर नहीं है। किसी ने भी शिकायत नहीं की है। गंदे पानी की सप्लाई की वजह से बच्चों को पीलिया होने के मसले पर उनका तर्क है कि यह जरूरी नहीं। पीलिया किसी और भी वजह से हो सकता है। वह कल टीम भेजकर पता करवाएंगे। पार्षद द्वारा शिकायत के मसले पर कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed