फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खींची तलवार

शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खींची तलवार

Sat, 01 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खींची तलवार
फोटो सहित...........
विज्ञापन


फ्लैग : मंत्री ने गिनवाए विकास कार्य, कांग्रेस के पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
हेडिंग : कांग्रेस के विकास पर भारी पौने चार साल, पक्के वादे, ठोस इरादे से लोगों के बीच जाएंगे भाजपाई : ग्रोवर
: कांग्रेस सरकार की योजनाओं के फीते काटकर फर्जी सूची तैयार कर रहे मंत्री : बत्तरा
: 31 विकास कार्यों की सूची जारी की मंत्री ने, बोले दो और भी आएंगी निगम चुनाव से पहले
: वार्ड प्रभारियों को दी घर-घर विकास कार्यों की सूची पहुंचने की जिम्मेदारी
: सर्किट हाउस में हुई मीटिंग में नहीं बुलाए गए भाजपा के निवर्तमान पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेसियों के बीच सियासी माहौल गरमाने लगा है। सर्किट हाउस में शुक्रवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने पार्टी के 22 वार्ड प्रभारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने 10 साल से ज्यादा भाजपा ने साढ़े तीन साल में विकास कार्य करवाए हैं। लोगों के बीच पक्के वादे व ठोस इरादे से जाएं। जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि मंत्री कांग्रेस राज में बनी योजनाओं के फीते काटकर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शहर की जनता बेहद समझदार है।
30 जून को नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। साथ ही नई वार्डबंदी के तहत 20 से 22 वार्ड बन चुके हैं। यहां तक वोटर लिस्ट भी तैयार है। सरकार पानीपत, करनाल, यमुनानगर, हिसार के साथ रोहतक निगम के चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसके चलते सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शुक्रवार को पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए 22 वार्ड प्रभारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग ली। साथ ही एक लाख पंपलेट घर-घर बांटने के लिए दिए। पंपलेट पर 31 विकास कार्यों का विवरण दिया गया है। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता अपने वार्ड में घर-घर जाएं और बताएं कि असली विकास भाजपा ने साढ़े तीन साल में कराया है। बचे डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास कार्यों की सूची और भी लंबी हो जाएगी। मीटिंग में रामअवतार वाल्मीकि, डाक्टर किरण कलकल, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश सहगल, धर्मबीर शर्मा, रमेश भाटिया सहित अन्य भाजपाई और वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
निवर्तमान पार्षद नहीं बुलाए, पूर्व पार्षद नजर आए
सर्किट हाउस में हुई मीटिंग में निगम में भाजपा के निवर्तमान पार्षद अशोक खुराना, अजय जैन, ममता रानी व जयकिशन राजोतिया को नहीं बुलाया गया। जबकि पूर्व पार्षद नीलम पांचाल, मनोनित पार्षद विजय आर्य, जयभगवान सैनी मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शहर के टॉप 10 विकास कार्य, मंत्री का दावा, विपक्ष का सवाल
: स्वच्छता व सफाई
दावा : रोहतक स्वच्छता के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया, 25 आधुनिक शौचालय बनवाए।
विपक्ष : केंद्र सरकार की योजना, पब्लिक की जेब से वसूला जा रहा यूजर चार्ज। शौचालय निर्माण में गोलमाल।
: एलिवेटिड रोड व ट्रैक
दावा : 152 करोड़ से एलिवेटिड रोड तैयार, ट्रैक 2019 तक हो जाएगा पूरा
विपक्ष : समय बताएगा कितना कारगर होगा एलिवेटिड रोड, गांधी कैंप का कैंसर बनेगा एलिवेटिड ट्रैक
: पानी व सीवरेज
दावा : पुराने शहर व बाहरी कालोनियों के लिए 251 करोड़ की अमृत योजना मंजूर, जल्द होगी शुरू
विपक्ष : केंद्र ने शहरी विकास योजना के तहत दिया पैसा, अब तक काम शुरू नहीं। चार साल से पब्लिक परेशान
: सड़क व गलियां
दावा : 220 करोड़ खर्च शहर की सड़क चकाचक की, आगे भी काम जारी
सवाल : नई सड़क नहीं बना सके मंत्री, पुरानी व सीमेंट की सड़कों पर नियम तोड़कर चढ़ाई जा रही परतें।
: पार्किंग
दावा : पुराना बस स्टैंड व हुड्डा कांप्लैक्स में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, मिलेगा जाम से छुटकारा।
विपक्ष : निजी हाथों में सौंप रहे मंत्री पार्किंग की सरकारी जगह, नहीं बचेगी पार्किंग की जगह
अवैध कालोनियां
दावा : 100 अवैध कालोनियों को अनुमोदित करवाया गया।
विपक्ष : एक भी कालोनी को वैध होने का नोटिफिकेशन दिखाएं मंत्री।
पीजीआई का ट्रामा सेंटर
दावा : पीजीआईएम में ट्रामा सेंटर चालू करवाया। 120 बेड, 3 एमआरआई व सीटी स्कैन और 7 आधुनिक आपरेशन थियेटर की सुविधा दी।
विपक्ष : ट्रामा सेंटर बनाने की योजना कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई।
सुरक्षा
दावा : पांच नए थाने खुलवाए, महिलाओं के लिए अलग से थाना बना। 90 सीसीटीवी कैमरे लगे, 150 और लगाने की तैयारी।
विपक्ष : हर रोज शहर में चेन स्नेचिंग हो रही, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल। महिला थाने के ही नजदीक एक युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता सवालों में।
पार्क
दावा : शहर में ताऊ देवीलाल पार्क सहित 56 का निर्माण कार्य करवाया गया।
विपक्ष : नया पार्क नहीं बनाया गया। कांग्रेस ने पार्कों का आधारभूत ढांचा तैयार किया।
कम्यूनिटी सेंटर
दावा : सेक्टर 21, सेक्टर 2, डेयरी मोहल्ला, सुखपुरा चौक, ओल्ड आईटीआई व सोनीपत स्टैंड पर कम्यूनिटी सेंटर मंजूर करवाए।
विपक्ष : ओल्ड आईटीआई के कम्यूनिटी सेंटर को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, कार्यकाल में बचा मात्र एक साल, कब बनेंगे दूसरे कम्यूनिटी सेंटर।
वर्जन
भाजपा सरकार ने पौने चार साल के कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य करवाए हैं। कांग्रेसियों ने तो 10 साल तक जनता की संपत्तियां हड़पने की नीतियां बनाई हैं। अभी विकास कार्यों की एक सूची जारी हुई है। इस तरह की दो सूचियां और जारी होंगी। पक्के वादे, ठोस इरादे से हमारा शहर, सुंदर शहर की सोच को आगे बढ़ाते हुए लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे और निगम चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक।
....
मंत्री जो योजनाएं व विकास कार्य गिनवा रहे हैं, उनमें ज्यादातर कांग्रेस राज में शुरू हुई हैं। जबकि कई योजनाएं केंद्र सरकार की हैं। इसमें मंत्री का व्यक्तिगत योगदान क्या है। मंत्री बेवजह कांग्रेस की योजनाओं का फीता काटकर अपनी सूची लंबी कर रहे हैं, लेकिन शहर की जनता बेहद समझदार है। कहां क्या हो रहा है, सब जानती है।
भारत भूषण बतरा, पूर्व कांग्रेस विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed