फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो सांडों में घमासान, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी

दो सांडों में घमासान, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी

Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो सांडों में घमासान, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी
दो सांडों में घमासान, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

भिवानी। सर्कुलर रोड पर बड़ौदा बैंक के पास दो सांडों ने लड़ते हुए खूब उत्पात मचाया। सांडों की लड़ाई से मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक थम गया। बाद में कुछ लोगों ने लड़ते सांडों को खदेड़ा। दूसरी तरह गोसेवकों व नप कर्मचारियों ने दादरी गेट व पुराना बस स्टैंड के पास से 13 सांडों को पकड़ नवनिर्मित नंदीशाला पहुंचाया।

मंगलवार दोपहर के समय बड़ौदा बैंक के पास सांडों में घमासान में लोग इनकी चपेट में आने से बचे। लड़ते सांड वाहन क्षतिग्रस्त ना कर दे इसके लिए लोग पहले ही अपने वाहनों को दूर करने लगे। गोसेवकों व नगर परिषद की टीम ने मंगलवार सुबह दादरी गेट और शाम को पुराना बस स्टैंड पर सांड पकड़ों अभियान चलाया। करीब 13 सांडों को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया गया। सांडों को पकड़ने के दौरान भी सड़कों व गलियों में अफरा-तफरी मची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed