फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   413 bed emergency department will be constructed in PGI with 58 crore rupees

Rohtak News: पीजीआई में 58 करोड़ से बनेगा 413 बेड का आपात विभाग

Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
413 bed emergency department will be constructed in PGI with 58 crore rupees
रवि दलाल
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। अब करीब 58 करोड़ की लागत से छह मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 413 बेड का आपातकालीन विभाग व क्रिटिकल केयर यूनिट भी बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है।
पीजीआई का आपातकालीन विभाग लगभग 60 साल पुराना हो चुका है। यह जर्जर हो चला है। इसे देखते हुए अब नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए ट्राॅमा सेंटर के पास जगह को चिह्नित किया गया है। साथ ही सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद पीजीआई प्रशासन की ओर से इसे आपातकालीन विभाग के साथ जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। अब जल्द 363 बेड का आपातकालीन विभाग के लिए भवन निर्माण की प्रकिया अमल में लाई जाएगी। इसमें सभी विभागों के मरीजों के लिए बेड निर्धारित किए जाएंगे। इसमें गंभीर मरीजों को दाखिल किया जा सकेगा। इसमें ऑपरेशन थियेटर जैसी सुविधाएं होंगी। आपातकालीन विभाग व क्रिटिकल केयर यूनिट एक साथ बनाने से गंभीर मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट में होगी आधुनिक सुविधाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीजों के लिए इनटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू), आईसोलेशल वार्ड, आईसोलेशन रूम, एमसीएच, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), आपातकालीन यूनिट, ऑपरेशन थियेटर, लेबर डिलिवरी और रिकवरी रूम (एलडीआर) की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसके लिए सरकार की ओर से 58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


मंजिल बेड की संंख्या
ग्राउंड फ्लोर 75
पहली मंजिल सर्विस फ्लोर
दूसरी मंजिल 92
तीसरी मंजिल 91
चौथी मंजिल 35
पांचवीं मंजिल 51
छठी मंजिल 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

वर्जन
मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। इसके लिए 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट व आपातकालीन विभाग के लिए नया भवन तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे मरीजों को इलाज में लाभ मिलेगा।
-डॉ. सुरेश सिंघल, निदेशक, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed