{"_id":"657a184a075d3ff90a07a057","slug":"403-lights-have-not-come-yet-streets-remain-dark-rohtak-news-c-17-roh1020-314450-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अभी तक नहीं आई 403 लाइट, गलियों में रहता अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अभी तक नहीं आई 403 लाइट, गलियों में रहता अंधेरा
Thu, 14 Dec 2023 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। प्रशासन ने दिवाली पर कस्बे को रोशन करने के दावे किए थे। जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक कस्बे के वार्ड व मुख्य बाजार के लिए नई एलइडी लाइट तक नहीं आई है, जोकि पार्षद बार-बार अपने वार्डों के लिए लाइट देने के लिए कह रहे हैं। कई गलियों में अंधेरा छाया रहता है। इसके अलावा कई गलियों व बाजार में अभी तक सोडियम लाइट जगती हुई दिखाई दे रही है।
करीब पांच महीने पहले नगर पालिका ने कस्बे को रोशन करने के लिए 403 एलईडी लाइट की डिमांड की थी ताकि कस्बे की गलियां व बाजार इन नई लाइट की रोशनी से जगमग सके। इसके अलावा झज्जर व खरखौदा मार्ग पर तिरंगा लाइट लगनी है। डिमांड के कई महीने बीत जाने के बाद भी नगर पालिका के पास यह लाइट नहीं पहुंची हैं। नगर पालिका अधिकारी द्वारा यह दावा किया गया था कि कस्बे में दिवाली से पहले नई एलईडी लाइट लग जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिवाली का त्योहार आकर चला भी गया। कहीं भी एलईडी लाइट नहीं लगी।
अधिकारी व पार्षद नहीं दे पा रहे जवाब
लोगों को उम्मीद थी की दिवाली पर कस्बे की सभी खराब लाइट बदली जाएंगी और नई लाइट लग जाएंगी। दिवाली के बाद भी लाइट नहीं लगी। कस्बा निवासी चेयरपर्सन के अलावा पार्षदों से भी बार-बार लाइट लगवाने की बात कह रहे हैं, लेकिन किसी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बताया जा रहा है कि यह लाइट सरकार की तरफ से बजाज कंपनी की भेजी जानी है।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी
नगर पालिका चेयरपर्सन पूजा इंदौरा का कहना कि नई एलईडी की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी हुई है। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि जल्द कस्बे में नई एलईडी लाइट लग सके।