{"_id":"61abd56a71df81657e6a0f2d","slug":"3602-property-tax-not-matched-with-ulb-rohtak-news-rtk6317853160","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएलबी से 3602 प्रॉपर्टी टैक्स का मिलान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएलबी से 3602 प्रॉपर्टी टैक्स का मिलान नहीं
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा 3602 प्रॉपर्टी पर लगाए टैक्स और यूएलबी पोर्टल (अर्बन लोकल बॉडी) के टैक्स की गणना में बड़ा अंतर पाया गया है। इससे एक सप्ताह और प्रॉपर्टी टैक्स की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।
प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में गड़बड़ी और समय से काम नहीं होने आरोप लगते आ रहे हैं। इन आरोपों पर विराम लगाने के लिए निगम प्रशासन सिर्फ ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रहा है, ताकि न तो कोई फाइल इधर से उधर होगी और न समय पर काम नहीं होने के आरोप लगेंगे। समय पर काम नहीं होने पर संबंधित की जवाबदेही तय हो सकेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निगम की साइट पर 1.98 लाख प्रॉपर्टी का डाटा यूएलबी पोर्टल पर डाउनलोड किया गया। प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा मिसमैच (मिलान नहीं) होने से 28501 प्रॉपर्टी पोर्टल पर डाउनलोड नहीं हुईं। मिसमैच डाटा का जब मिलान किया गया तो पता चला कि 13173 प्रॉपर्टी के टैक्स की निगम ने गलत गणना की है, जिसको सही कर लिया गया। 11726 प्रॉपर्टी के टैक्स की गणना सिर्फ एक रुपये के अंतर की वजह से डाउनलोड नहीं हुईं, जिन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया।
वहीं, 3602 ऐसी प्रॉपर्टी मिलीं, जिनके टैक्स की गणना काफी कम की गई है, यानी यूएलबी और निगम की टैक्स गणना में काफी अंतर है। इस डाटा को सही करने के लिए मुख्यालय से आई तीन सदस्यीय टीम जुटी है। अनुमान है कि मंगलवार तक टैक्स की गणना सही कर ली जाएगी। इसके बाद इन प्रॉपर्टी का डाटा भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि 3602 प्रॉपर्टी के टैक्स की गणना का डाटा यूएलबी पोर्टल से काफी अंतर से मिसमैच हो रहा है, जिसको सही करने के लिए इंजीनियरों की टीम जुटी है। जिसकी वजह से प्रॉपर्टी टैक्स के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।