फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   336 out of 468 votes were cast in Shahshanpur village of Badli constituency.

Rohtak News: बादली हलके के गांव शाहशांहपुर में 468 में से 336 वोट डाले गए

Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
336 out of 468 votes were cast in Shahshanpur village of Badli constituency.
बादली। विधानसभा चुनाव में हलके के एक लाख 87 हजार 603 मतदाताओं में 1,31,368 ने वोट डालकर फैसला ईवीएम में बंद करवाया। बादली हलके में कुल 98,869 पुरुषों और 60,790 महिलाओं ने मतदान किया है, जो 53.72 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मत प्रतिशत 46.2 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

कुल महिला मतदाताओं के आकड़ों पर नजर डाली जाए तो 88,733 में 60,790 महिलाओं ने मतदान किया जो कुल 68.50 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, 98,869 पुरुषों में 70,578 ने वोट डाले हैं जो 71.38 प्रतिशत रहा। हलके के सबसे बड़े गांव बादली में 10,959 में से 7462 मत डाले गए हैं, वहीं हलके के सबसे छोटे गांव शाहशांहपुर में 468 में से 336 डाले गए।
विज्ञापन

धनखड़ के मुकाबले वत्स के गांव में ज्यादा मतदान
कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप वत्स के गांव सुरहेती में 74.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ के गांव डाकला में 68.29 प्रतिशत रहा है। सुरहेती गांव के कुल 2565 मतदाताओं में से 1917 वोट डाले गए। वहीं, गांव डाकला में 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 3921 में से 2678 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गांव में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी
बिलोचपुरा गांव में 813 मतदाताओं में से 584 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, जिनमें 288 पुरुष और 296 महिलाओं ने मत का प्रयोग किया। हलके के कुल 198 बूथों में बिलोचपुरा गांव के बूथ नंबर तीन पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट डाले हैं। गांव की महिलाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed