फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बॉक्सिंग में हरियाणा की बेटियां बनी ओवरऑल चैंपियन

बॉक्सिंग में हरियाणा की बेटियां बनी ओवरऑल चैंपियन

Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग में हरियाणा की बेटियां बनी ओवरऑल चैंपियन
फोटो समेत
विज्ञापन

बॉक्सिंग में हरियाणा की बेटियां बनी ओवरऑल चैंपियन
- राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन

- देश के विभिन्न राज्यों से आयी टीमें ले रही थी भाग, पंजाब रहा रनरअप
- हरियाणा की खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में जीते आठ गोल्ड समेत 11 पदक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें हरियाणा की बेटियां आठ गोल्ड समेत 11 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं पंजाब की टीम को रनर अप का खिताब मिला। विजेताओं को उपायुक्त यश गर्ग ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सांई सेंटर के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सतीश के सरहदी ने बताया कि अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए। 46 किलोग्राम में पुणे की एकता सरोज ने गोल्ड, असम की निक्की ने सिल्वर, तमिलनाडु की बीआर पबीता ने ब्रांज और चंडीगढ़ की सिमरन ने ब्रांज जीता। 48 किलोग्राम में हरियाणा की संगीता ने गोल्ड, झारखंड की नेहा ने सिल्वर, राजस्थान की प्रीति और दिल्ली की संध्या ने भी ब्रांज झटका। 50 किलोग्राम में हरियाणा की मीनाक्षी ने गोल्ड, राजस्थान की अर्शी ने सिल्वर, पुणे की कोमल और उत्तराखंड की सोनिया ने ब्रांज जीता। इसके अलावा 52 किलोग्राम में हरियाणा की पूनम ने गोल्ड, मणिपुर की ए. बेबी ने सिल्वर, महाराष्ट्र की प्रीति ने ब्रांज और मध्यप्रदेश की मौसम ने ब्रांज हासिल किया। 54 किलोग्राम में हरियाणा की योगिता ने गोल्ड, मणिपुर की संनाथाहोई ने सिल्वर, हिमाचल प्रदेश की सुनीता ने ब्रांज और राजस्थान की झलक तोमर ने ब्रांज जीतकर नाम रोशन किया। वहीं 57 किलोग्राम में यूपी की प्रिया ने गोल्ड, हरियाणा की प्रियंका ने सिल्वर, मिजोरम की वनलालहरिया ने ब्रांज और मणिपुर की ए.आशालता ने ब्रांज जीता। 60 किलोग्राम में राजस्थान की अरुंधति ने गोल्ड, केरल की अनंत ने सिल्वर, हरियाणा की यशि शर्मा ने ब्रांज और मणिपुर की टीएच एलिना ने ब्रांज पर कब्जा किया। 63 किलोग्राम में हरियाणा की विनीका ने गोल्ड, केरल की गीता ने सिल्वर, आंध्रप्रदेश की बी.मोनिका ने ब्रांज और दिल्ली की सिद्धि ने ब्रांज जीता। अध्यक्ष सतीश के सरहदी ने बताया कि चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी और दूसरे स्थान पर पंजाब की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


66 से 80-प्लस में इन्होंने रचा इतिहास
66 किलोग्राम में महाराष्ट्र की मितिका ने गोल्ड, हरियाणा की दीप्ति ने सिल्वर, मणिपुर की एम.मेनिका ने ब्रांज और हिमाचल प्रदेश की शिवांगी ने ब्रांज पर कब्जा किया। वहीं 70 किलोग्राम में हरियाणा की राज ने गोल्ड, मणिपुर की सनामा ने सिल्वर, महाराष्ट्र की विधि ने ब्रांज, तमिलनाडु की अर्शी ने ब्रांज, 75 किलोग्राम में पुणे की दीक्षा ने गोल्ड, केरल की दालोमा ने सिल्वर, गोवा की प्राची ने ब्रांज और तेलंगाना की हंसिका ने ब्रांज हासिल किया। इसके अलावा 80 किलोग्राम में हरियाणा की सुषमा ने गोल्ड, राजस्थान की चंदन ने सिल्वर, केरल की प्रावती ने ब्रांज, पुणे की कोमल ने ब्रांज, 80-प्लस में पूणे की कमलप्रीत ने गोल्ड, मध्यप्रदेश की अर्पिता ने सिल्वर, राजस्थान की लिपाक्षी ने ब्रांज और महाराष्ट्र की आर्या ने ब्रांज जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल से प्रेरणा लें खिलाड़ी : उपायुक्त
चैंपियनशिप के समापन पहुंचे उपायुक्त यश गर्ग ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल में जीत हार से प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल कॅरियर के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमेंद है। युवाओं में खेलों की तरफ बढ़ना चाहिए। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी गोपाल देवंग, मनोज पिंगले, कोच हेमलता, संगठन सचिव अश्वनी शर्मा, उपप्रधान अनिल मान, चेयरमैन मुखर्जी निरवान, सचिव राजेश धनखड़, अर्जुन अवार्डी जितेंद्र सिंह, राजकुमार सांगवान, कविता चहल, विष्णु भगवान, सुधीर सिंह और महेंद्र चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed