{"_id":"596fa8b94f1c1bd16e8b462c","slug":"31500489913-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
चरखी दादरी। गांव चरखी के समीप बुधवार दोपहर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मानकावास निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव मानकावास निवासी सतबीर सिंह बुधवार को किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर दादरी आया था। दोपहर करीब सवा तीन बजे वह दादरी से मानकावास जाने के लिए चला था। अभी वह चरखी नहर के समीप ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सतबीर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सतबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।