फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   31.5 lakh rupees were cheated from a young man doing private job

Rohtak News: प्राइवेट नौकरी कर रहे युवक से साढ़े 31 लाख रुपये ठगे

Wed, 18 Oct 2023 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
31.5 lakh rupees were cheated from a young man doing private job
रोहतक। प्राइवेट नौकरी कर रहे सांपला के युवक से ऑनलाइन कमीशन का लालच देकर साढ़े 31 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सांपला निवासी विवेक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। छह सितंबर को उसके पास पूनम नाम की महिला का फोन आया। उसने घर बैठे नौकरी का झांसा दिया। कहा कि इंस्टाग्राम पर फॉलो और लाइक करना है। इसके बदले 1750 से 2000 रुपये तक मिलेंगे। उसने सहमति दे दी। इसके बाद पांच हजार रुपये से 3 लाख रुपये तक निवेश कराया। राशि लाखों में पहुंचने तक तो कमीशन दिया, लेकिन में किसी न किसी बहाने से मना कर दिया। कभी अकाउंट अपडेट करना तो कभी टैक्स तो कभी स्कोर कम बताकर निवेश करवा लिया। जब उसे शक हुआ तो वह 31 लाख 68 हजार रुपये निवेश कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed