फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कक्षा 9 की छात्रा का अपरहण कर गैंगरेप

कक्षा 9 की छात्रा का अपरहण कर गैंगरेप

Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कक्षा 9 की छात्रा का अपरहण कर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना थाना एरिया में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का स्कूल से घर आते वक्त अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद छात्रा सहम गई थी। उसने करीब डेढ़ महीने बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां को जैसे ही मामले के बारे में पता चला वह बेटी को थाने में लेकर पहुंच गई।

पीड़ित छात्रा ने कहा है कि 4 मई को उसके माता-पिता फतेहाबाद गए हुए थे। वह स्कूल से जब घर आ रही थी तो टिंकू व समुंद्र नाम के दो युवक आए और उन्होंने उसे रास्ते में रोक लिया। समुंद्र ने उस पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे चुपचाप बाइक पर बैठने के लिए कहा। डर के मारे वह बाइक पर बैठ गई। फिर वे उसे गांव से बाहर खेतों की तरफ ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने दुराचार किया।
विज्ञापन

परिवार को गोली मारने की धमकी से सहम गई थी छात्रा
छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि समुंद्र ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे। पिस्तौल देखने के बाद वह डर गई थी। इसी के चलते वह परिवार को घटना के बारे में नहीं बता पाई। 24 जून को आखिर उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। फिर परिवार के लोग उसे उकलाना थाना लेकर पहुंचे। उकलाना थाना पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया और कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के बयान पर इस मामले में समुंद्र व टिंकू के खिलाफ अपहरण करने, गैंग रेप, जान से मारने की धमकी देने सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है
- निर्मला, एएसआई उकलाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed