फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ग्रांट के लिए बीडीपीओ को धमकाया

ग्रांट के लिए बीडीपीओ को धमकाया

Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रांट के लिए बीडीपीओ को धमकाया
ग्रांट को लेकर बीडीपीओ को धमकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा सरकार में रेवाड़ी विधायक समर्थित वाइस चेयरमैन पर 1.25 करोड़ की ग्रांट को लेकर बीडीपीओ को धमकाने और फाइल छीनकर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले मेें बीडीपीओ ने एसपी और डीसी को भी शिकायत दी। बुधवार शाम को मॉडल टाउन थाने में रेवाड़ी ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे जांच में जुटी हुई है।
दरअसल बुधवार को रेवाड़ी ब्लॉक समिति की बैठक गढ़ी बोलनी रोड स्थित कार्यालय में थी। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई बैठक में 1.25 करोड़ रुपये से विकास कार्य की ग्रांट बंटने पर फैसला होना था। गुटबाजी के चलते घंटे भर चली बैठक में महज हंगामा हुआ और मीटिंग में विकास कार्य के लिए ग्रांट बंटने पर फैसला नहीं हो सका। कुछ प्रस्ताव पास करने और विकास कार्य के लिए ग्रांट बंटने की बैठक बीडीपीओ राजेंद्र ने ही बुलाई थी।
विज्ञापन


बिना प्रस्ताव पास किए ग्रांट जारी करने को कहा
दी शिकायत में बीडीपीओ राजेंद्र ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब रेवाड़ी ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन भूपेंद्र सिंह उनके दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने बिना किसी प्रस्ताव के 1.25 रुपये की ग्रांट जारी करने को कहा। मना करने पर पहले भूपेंद्र ने बहस की और गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने के साथ सरकारी फाइलों को लेकर भी छीना-झपटी की। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस चेयरमैन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी की शिकायत बीडीपीओ राजेंद्र ने दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-रामकुमार, एसएचओ, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed