फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   300 complaints in 24 hours, not even half resolved

Rohtak News: 24 घंटे में 300 शिकायतें, आधे का भी नहीं हुआ निपटारा

Wed, 15 May 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
300 complaints in 24 hours, not even half resolved
गर्मी के साथ बिजली के कट बढ़ गए हैं। मंगलवार को कटों को लेकर 300 शिकायतें आईं, जिसका निगम आधे का भी निपटारा नहीं कर पाया। इसमें सबसे ज्यादा आईएमटी इलाके में 29 घंटे बिजली गुल रही। वहां पर ट्रांसफाॅमर जल गया था। इसके अलावा शहर में आधा घंटे से तीन घंटे तक बिजली के कट लग रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भीषण गर्मी में बिजली की घंटों कटौती से लोग परेशान रहे। मंगलवार शहर के कई इलाके में घंटों बिजली बाधित रही। इसमें शहर के डीएलएफ कॉलोनी, प्रेम नगर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड व अस्थल बोहर में बिजली के कट लगे। सबसे लंबा कट आईएमटी इलाके में लगा। यहां सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली की कट लगी और अगले दिन मंगलवार को शाम 5 बजे आई। इस दौरान लोगों के इन्वर्टर भी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो गए। आरओ न चलने से कई घरों में पानी की किल्लत हुई। वहीं बिजली निगम एसडीओ योगेश ने बताया कि करीब 300 शिकायतें आई जिस पर विभाग लगातार काम कर रहा है। इसमें से आधी शिकायतों का निवारण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed