फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30 will be able to apply for admission in colleges, applications were not made on Tuesday due to website being closed

Rohtak News: कॉलेजों में प्रवेश के लिए 30 कर सकेंगे आवेदन, वेबसाइट बंद रहने से मंगलवार को नहीं हुए आवेदन

Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
30 will be able to apply for admission in colleges, applications were not made on Tuesday due to website being closed
25सीटीके31... वेबसाइट पर दिख रहा आवेदन की ति​थि बढ़ाने का संदेश। स्रोत:वेबसाइट
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नए सत्र के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने पंजीकरण व आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इससे अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इधर, मंगलवार को डीएचई की वेबसाइट दिन भर बंद रही। इस कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

डीएचई की ओर से कॉलेजों में चलाई रही दाखिला प्रक्रिया को पांच दिन आगे बढ़ा दिया गया है। दाखिले के लिए पंजीकरण व आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई है। इस राहत भरे फैसले के साथ मंगलवार को दिन भर विद्यार्थियों को आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह डीएचई की वेबसाइट का काम नहीं करना बताया गया है। आवेदन करने के लिए एकाउंट लॉगइन करते ही स्क्रीन पर एरर नजर आया। नतीजतन दिन भर काेई आवेदन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अटल सेवा केंद्र के संचालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना आवेदन के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आ रहे हैं। मंगलवार को भी विद्यार्थी केंद्र पर आए। ये काफी देर तक आवेदन को लेकर कंप्यूटर में माथा पच्ची करते रहे। इसके बावजूद कोई आवेदन नहीं हो पाया। विद्यार्थियों ने खुद भी कई बार डीएचई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन का प्रयास किया, मगर बार-बार एरर ही दिखाता रहा। विद्यार्थियों के दस्तावेज यहीं रखे हैं। वेबसाइट काम करेगी तो आवेदन हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। डीएचई ने मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 कर दी है। इससे वंचित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
प्रो. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।

25सीटीके31... वेबसाइट पर दिख रहा आवेदन की तिथि बढ़ाने का संदेश। स्रोत:वेबसाइट

25सीटीके31... वेबसाइट पर दिख रहा आवेदन की तिथि बढ़ाने का संदेश। स्रोत:वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed