{"_id":"66ce67339bacf7b8570eb0a4","slug":"30-kg-ganja-recovered-from-auto-was-to-be-supplied-in-dharana-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113184-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑटो से 30 किलो गांजा बरामद, ढराणा में होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑटो से 30 किलो गांजा बरामद, ढराणा में होनी थी सप्लाई
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के ढराणा मोड़ पर पुलिस स्पेशल स्टॉफ की टीम ने एक युवक को गांजे तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने ऑटो से 29 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
स्पेशल स्टॉफ की टीम को सूचना मिली थी कि ढराणा मोड़ पर एक युवक ऑटो में नशीले पदार्थ की तस्करी करने के लिए आया है। पुलिस की टीम ढराणा मोड़ पर पहुंची तो वहां एक युवक ऑटो के साथ खड़ा था। टीम ने ऑटो में रखे प्लॉस्टिक बैग चेक किए तो उसमें गांजा मिला। युवक की पहचान रोहतक की महावीर कालोनी निवासी कवल किशोर के रूप में हुई। बेरी बीडीपीओ राजाराम को ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्टेट की देखरेख में आटो की जांच की गई। जांच में ऑटो से दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुआ। कुल 29 किलो 160 ग्राम गांजा मिला। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक रोहतक निवासी होने के कारण हांसी से गांव ढराणा में नशे की तस्करी करने के लिए आया हुआ था।जांच अधिकारी कुलबीर ने बताया कि ऑटो सहित आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
नशा तस्करों पर लगाम कस रही पुलिस
पुलिस लगातार नशा तस्करी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इससे पहले नारकोटिक्स सेल ने लडायन निवासी जस्सू को 155 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। सीआईए झज्जर ने भी डिजायर गाड़ी से नजफगढ़ निवासी दिलीप और उसकी पत्नी को 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों को दादरी तोए से फर्रुखनगर रोड से गिरफ्तार किया गया था।