फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30% Increase in Raw Yarn Prices

Rohtak News: कच्चे धागे की कीमत में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Sat, 14 Mar 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
30% Increase in Raw Yarn Prices
13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उद्यमियों का कहना है कि कच्चा माल बढ़ी कीमतों के साथ मिलने लगा है। इससे इंडस्ट्री घाटे में चलने लगी है। उद्यमियों का यह भी कहना कि युद्ध से हालत सामान्य नहीं हुए तो उत्पादों के दामों की नई लिस्ट तैयार करनी पड़ेगी।
आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंद्र नांदल का कहना है कि नई रसीद के अनुसार कच्चे धागे की कीमत में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। पहले 100 रुपये प्रति किलोग्राम पॉलिएस्टर धागा आता था। अब यह 130 रुपये किलो हो गया है। एक माह में इंडस्ट्री में 10 टन धागा लगता है। एक लाख रुपये में आने वाला एक टन धागा अब 1.30 लाख रुपये में आ रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को आयात-निर्यात में बढ़ी परेशानी से उत्पाद व व्यापार प्रभावित हो गया है। अग्निमित्रा फायर एंड सेफ्टी के निदेशक प्रदीप ढुल का कहना है कि फायर सिलिंडरों के लिए चीन से वॉल्व का आयात होता है। लेकिन, वॉल्व न होने के कारण सिलिंडर तैयार नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल, इंडस्ट्री में काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन के लिए इंडस्ट्री की बंद
फोटो : 15

काॅमर्शियल सिलिंडर की कीमत 1500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 3000 रुपये तक पहुंच गया था इस कारण पांच दिन प्लांट को बंद करना पड़ा। पीएनजी चालू हो गई है और शुक्रवार से काम शुरू कर दिया। प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है। इसके लिए गैस बॉयलिंग के लिए काम आती है। पांच दिन के लिए 30 मजदूरों को छुट्टी करनी पड़ी थी।

- मोनू अग्रवाल, निदेशक श्री सत्य नारायण पॉलीफ्लेक्स

-----------------------------------
फोटो : 16
इंडस्ट्री के लिए पर्याप्त मात्र में पीएनजी सप्लाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को सप्लाई शुरू हुई लेकिन अब यह नहीं पता कि कब तक पूर्ति होगी। लेबर पर भी प्रभाव पड़ा है। बीच में काम बंद होने से प्लांट से आठ कर्मचारी चले गए। इंडस्ट्री में अलमारी का काम किया जाता है। अलमारी को गैस के माध्यम से ओवन में पकाया जाता है।

- जतिन विरमानी, सत्या इंटरप्राइज, आईएमटी, रोहतक
--------
फोटो : 14

इक्विपमेंट बनाने के लिए 160 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्लास्टिक चूरा मंगाते जो अब 280 रुपये प्रति किलो आने लगा है। स्वाभाविक रूप से इससे इंडस्ट्री में घाटा होगा। अब हमें भी नई रेट लिस्ट तैयार करनी पड़ेगी।
- महेश महावर, उद्यमी, आईएमटी

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।- फोटो : संवाद

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।- फोटो : संवाद

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।

13- जोगिंद्र नांदल, प्रधान, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed