फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   265 shopkeepers got Diwali gift, tenants turned owners

Rohtak News: 265 दुकानदारों को मिला दिवाली का तोहफा, किरायेदार से बने मालिक

Fri, 10 Nov 2023 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
265 shopkeepers got Diwali gift, tenants turned owners
रोहतक।
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम ने 265 दुकानदारों को दिवाली का तोहफा मिल गया है। जबकि 36 दुकानदारों द्वारा किरायदार से मालिक बनने के लिए अभी पैसा जमा नहीं कराया गया है। पैसा जमा कराते ही उनकी भी रजिस्ट्री हो जाएगी। वहीं 183 दुकानदारों का मांगपत्र चंडीगढ़ गया हुआ है, इस पर सरकार को निर्णय लेना है।

प्रदेश सरकार ने 2021 से मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना लागू कर रखी है। योजना के तहत जो दुकानदार सरकारी दुकानों को 20 साल या इससे पहले से किराये पर लिए हुए है, उनको किरायेदार से मालिक बनाया जा रहा है। पोर्टल पर शहर से 574 दुकानदारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 301 की फाइल मंजूर हो चुकी है। ज्यादातर के नाम नगर निगम रजिस्ट्री करवा चुका है। केवल 36 दुकानदारों के पैसे जमा होने बाकी हैं। व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने बताया कि 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद ही उन्होंने किरायदारों को मालिक बनाने की मांग करनी शुरू कर दी थी। कई बार मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा गया। रोहतक आगमन पर व्यापारी तत्कालीन सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ मुख्यमंत्री से भी मिले थे।
विज्ञापन


इनके आवेदन नहीं किए स्वीकार
195 दुकानें ऐसी हैं, जो निगम की बजाए दूसरे विभाग की जमीन पर बनी हुई हैं। हालांकि किराया नगर निगम ही लेता है। नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए हैं। दुकानदारों ने मांग पत्र चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा हुआ है। अब सरकार निर्णय लेगी कि उक्त दुकानदारों को किरायेदार से मालिक बनाया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी के किरायेदार भी बनेंगे मालिक

नगर निगम ने नए सिरे से पुरानी सब्जी मंडी में 108 दुकानें बनाकर दी हैं, लेकिन उनकी रजिस्ट्री अभी दुकानदारों के नाम नहीं है। ऐसे में निगम प्रशासन रजिस्ट्री दुकानदारों के नाम कराने की तैयारी कर रहा है।


मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना पर तेजी से काम चल रहा है। 301 दुकानों की रजिस्ट्री कराने की अनुमति मिली थी, जिनमें से 265 रजिस्ट्री शुक्रवार तक हो चुकी थी। बाकी दुकानदार 36 दुकानदार जल्द पैसा जमा कराते हैं तो निगम रजिस्ट्री जल्द करवा देगा।

संदीप बतरा, एलओ, नगर निगम



नगर निगम अपनी जमीन में बनी दुकानों के साथ-साथ उन दुकानों की रजिस्ट्री भी करवाए, जो दूसरे विभागों की जमीन पर बनी हैं। क्योंकि किराया निगम ही लेता रहा है। ऐसे में दुकानदार अधिकारियों की गलती का खामियाजा क्यों भुगते। चंडीगढ़ पत्र भेजा गया था, जिस पर मुख्यालय ने निगम से जवाब मांगा हुआ है।
गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed