{"_id":"60fc6c738ebc3e57fb6ed442","slug":"250-meters-long-underground-pathway-to-be-built-at-kachha-beri-road-crossing-from-7-7-crores-rohtak-news-rtk618839342","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.7 करोड़ से कच्चा बेरी रोड क्रॉसिंग पर बनेगा 250 मीटर लंबा अंडरग्राउंड पाथवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.7 करोड़ से कच्चा बेरी रोड क्रॉसिंग पर बनेगा 250 मीटर लंबा अंडरग्राउंड पाथवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग से फल-सब्जी मंडी के बीच 250 मीटर लंबा अंडरग्राउंड पाथवे बनवाने का निर्णय लिया है। रेलवे मुख्यालय ने नक्शा पास कर इसकी स्वीकृति भी दे दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे प्रशासन दीवार बनाकर कच्चा बेरी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर देगा। इसकी वजह से पैदल अथवा दोपहिया वाहन से फल-सब्जी मंडी, पुराना शिव मंदिर, एसटीपी, वैश्य कॉलेज, मीट मार्केट, पुराना बस स्टैंड मार्ग पर जाने के लिए परेशानी होगी। क्रॉसिंग की ओर से जाने पर सिर्फ चार मिनट का समय लगता था, लेकिन फ्लाईओवर की ओर से सभी जगहों पर जाने में कम से कम आधा घंटे का समय लगेगा। राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने क्रॉसिंग से मीट मार्केट की तरफ अंडरग्राउंड पाथवे बनाने का फैसला लिया है। अफसरों ने 250 मीटर लंबे अंडरग्राउंड पाथवे का नक्शा रेलवे मुख्यालय को भेजा था। अब रेलवे ने नक्शा पास करते हुए इसकी स्वीकृति भी जारी कर दी है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने 7.7 करोड़ रुपये में पाथवे बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही टेंडर आवंटित करके काम चालू कराया जाएगा ताकि फ्लाईओवर के साथ ही काम शुरू करवा दिया जाए। पीडब्लूडी के अधिकारी फ्लाईओवर और अंडरग्राउंड पाथवे को एकसाथ चालू करना चाहते हैं ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद पैदल अथवा दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसे देखते हुए 7.7 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पाथवे बनाया जाएगा। रेलवे की ओर से अनुमति मिलने के साथ ही नक्शा भी पास हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-राहुल चहल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी