फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 hours market open in rohtak

अब शहर में 24 घंटे 365 दिन प्रतिष्ठान खोल सकेंगे व्यापारी

Thu, 05 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 05 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
24 hours market open in rohtak
शहर के व्यापारी अब 24 घंटे 365 दिन अपने प्रतिष्ठान खोल सकेंगे। संडे को भी आप शहर में शॉपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते कारोबार को टक्कर देने के लिए लेबर मंत्रालय नया बिल लाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि इसे दिसंबर तक अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


पुराने कानून के मुताबिक सप्ताह में एक खास दिन व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते थे। वे सिर्फ सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक ही अपने प्रतिष्ठान खोल सकते थे। लेकिन अब लेबर मंत्रालय नया कानून लाने की तैयारी कर रहा है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ बेरोजगारों का भी फायदा हो। मसौदे को बेहतर बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों के साथ प्रदेश सरकारों और व्यापारियों से राय ली जा रही है।
विज्ञापन


बड़े शोरूम और उद्योगपतियों को पहुंचेगा लाभ
सरकार इस कानून को लेकर बडे़ शोरूम व्यापारियों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। रिटेल व्यापारियों के पास इतनी आमदनी कहा है कि वे 24 घंटे कर्मचारी रख सकें। उन्हें ओवर टाइम का भत्ता भी दें। अगर कुछ रिटेल व्यापारी दुकान खोलते भी हैं तो बाकी सभी को नुकसान होगा। हर व्यापारी वीकेंड अपने परिवार के साथ बिताना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।

व्यापारियों के साथ सर्विस क्लास को फायदा
इस कानून से व्यापारियों को तो फायदा होगा ही साथ ही सर्विस क्लास के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अधिकतर लोग कामकाजी होते हैं और उन्हें आराम करने के लिए सिर्फ रविवार का दिन मिलता है। अभी तक इस दिन मार्केट बंद रहती है, लेकिन भविष्य में खुलने से लाभ ही मिलेगा।
- हेमंत बख्शी, प्रधान, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।

कर का बढ़ेगा बोझ
पूर्व सरकार के समय भी इस पॉलिसी को लाने की तैयारी थी। इस कानून के तहत कर्मचारी को 8 घंटे से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। लेबर विभाग चालान काट देगा। व्यापारी पर कर का बोझ भी बढ़ेगा। आयकर, बिक्री कर, नगर निगम के साथ लेबर विभाग के प्रति जवाबदेही की जिम्मेदारी भी। अब व्यापारी अपना काम करेगा या विभागों के चक्कर काटेगा।
- गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार एसोसिएशन।

24 घंटे खुलने से बढ़ेगी बिक्री
अगर बाजार 24 घंटे खुलेंगे तो इससे बिक्री बढ़ेगी। जाहिर है कि व्यापारियों को फायदा होगा। बिक्री बढे़गी तो कर भरने में क्या हर्ज है? अधिकतर व्यापारी चाहते हैं कि वे रविवार के दिन भी अपनी दुकानें खोल सकें।
- सुंदर श्याम नागपाल, उप प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।

बनेगा घाटे का सौदा
यह कानून व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा बनेगा। यह कानून तो फैक्ट्री, बड़े शोरूम और मॉल के लिए ठीक है। अगर 24 घंटे बाजार खुलेगा तो व्यापारियों के साथ लोगों के लिए भी सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। जो सरकार कभी नहीं दे सकती है। अभी भी व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। सरकार के पास इतने पुलिस कर्मी नहीं हैं कि आमजन की सुरक्षा में लगा सकें।
- गुलशन निझावन, प्रधान, शोरी मार्केट एसोसिएशन।

व्यापारियों के लिए मुसीबत बनेगा कानून
यह कानून व्यापारियाें के लिए मुसीबत बनेगा। यह सच है कि ऑनलाइन बाजार से खुदरा व्यापार पर काफी फर्क पड़ रहा है। लेकिन, 24 घंटे का सिस्टम तो कंपनी, होटल और मॉल पर लागू होना ठीक रहता है। किला रोड बाजार में 600 दुकानें हैं। इसमें से अधिकतर व्यापारी सप्ताह में एक दिन अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। व्यापार अच्छा तभी हो पाएगा, जब मालिक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होगा।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।

ऑनलाइन बाजार को टक्कर देगी रिटेल मार्केट
सरकार का यह प्रस्ताव रिटेल मार्केट को संजीवनी देगा। नया बिल आने से रिटेल के व्यापारियों को काफी फायदा होगा। वे ऑनलाइन मार्केट को सीधी टक्कर दे सकेंगे। इस नियम से लोकल मार्केट के साथ रेस्टोरेंट, मॉल, थियेटर, होटल के व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

- संजय थरेजा, सीए।

नए कानून के हिसाब से ये करना होगा-
- व्यापारियों को निश्चित घंटों के हिसाब से कर्मचारी रखने पड़ेंगे।
- तीन शिफ्ट में कर्मचारियों से काम लेना होगा और साप्ताहिक छुट्टी भी तय करनी होगी।
- कर्मचारियों को पुराने नियम के तहत ही भत्ते देने होंगे।

बतौर पायलट प्रोजेक्ट गुड़गांव में करेगा काम
केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए 24 घंटे दुकानें खोले जाने का नया नियम लाने की तैयारी में है। फिलहाल, यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गुड़गांव में काम करेगा। गुड़गांव में बड़े-बड़े मॉल हैं। इससे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी और बिक्री बढ़ने से विभाग को रेवेन्यू भी ज्यादा मिलेगा।
- धर्मबीर दहिया, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री कर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed