फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   232 people donated blood on the birthday of the Fort Road Market head.

Rohtak News: किला रोड मार्केट प्रधान के जन्मदिन पर 232 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
232 people donated blood on the birthday of the Fort Road Market head.
06-किला रोड बाजार में लगे शिविर में रक्तदाता का हौसला बढ़ाते महामंडलेश्वर कपिल पुरी, युवा भाजपा
रोहतक। किला रोड मार्केट एसोसिएशन की तरफ से प्रधान दीपक पुनियानी के 43वें जन्मदिन पर मंगलवार को रक्तदान व नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 232 लोगों ने रक्तदान किया। 150 लोगों की आंखों की जांच हुई। इसके लिए एम्स बाढ़सा व पीजीआई की टीमें आई थीं। महामंडलेश्वर कपिल पुरी, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर व मार्केट कमेटी के प्रधान अशोक चौधरी सहित सात पूर्व व वर्तमान निगम पार्षदों ने भी शिविर में भाग लिया। किला रोड मार्केट एसोसिएशन के सरप्रस्त श्याम मिनोचा ने बताया कि एम्स बाढ़सा की टीम ने 132 यूनिट तो पीजीआईएमएस की टीम ने 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था हम और आप वेलफेयर सोसाइटी का भी अहम योगदान रहा। शिविर में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद कपिल नागपाल, पार्षद प्रतिनिधि दीपू नागपाल व पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बाबा कपिलपुरी ने किला प्रधान दीपक पुनियानी के जन्मदिन पर 42 छोटे व एक बड़ा केक काटकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed