फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   23 nomination papers filed on the fourth day, not a single nomination from Ward 2, 5, 7

Rohtak News: चौथे दिन 23 नामांकन पत्र दाखिल, वार्ड 2, 5, 7 से एक भी नामांकन नहीं

Sun, 16 Feb 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
23 nomination papers filed on the fourth day, not a single nomination from Ward 2, 5, 7
कलानौर। कलानौर नगरपालिका में चौथे दिन 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसमें से 4 नपा अध्यक्ष पद व 19 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जमा करवाए गए हैं। वहीं, नपा अध्यक्ष पद के लिए निर्मला देवी, मनीषा, सुरक्षा व किरण ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 22 वर्षीय किरण अब तक की सबसे कम उम्र की नपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दीपक धनखड़ ने बताया कि रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार शाम 3 बजे तक नामांकन का अंतिम दिन होगा। इससे जो सदस्य 3 बजे तक तहसील कार्यालय में अपने नामांकन पत्र के साथ पहुंच जाएगा, उसका ही फाॅर्म जमा होगा। 3 बजे के पश्चात किसी सूरत में नामांकन नहीं भरे जाएंगे। वहीं, शनिवार को नामांकन भरते समय केवाईसी फॉर्म व पासपोर्ट साइज फोटो में समस्या देखने को मिली। सभी भावी उम्मीदवारों को आगाह किया गया है कि अपना केवाईसी फॉर्म अच्छे तरीके से भरकर लाएं 6 फोटो 2 बाई सवा दो इंच साइज में फाॅर्म के साथ संलग्न करें। फाॅर्म का कोई भी कालम अधूरा न छोड़ें। मांगे गए सभी कागजात साथ में संलग्न करें।
विज्ञापन



पहला फाॅर्म पार्षद पद के लिए अमित ने दर्ज करवाया

कलानौर नगरपालिका में वार्ड नं 9 से अमित ने अपना पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद शाम 3 बजे तक कुल 23 नामांकन पत्र भरे गए हैं। वार्ड नं 2, 5, 7 से एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड नं. 1 से सोनू, वार्ड नं. 3 से पूनम कुमारी, विजय कुमार, रानी, वार्ड नं. 4 से कपिल, वार्ड नं. 6 से अंजलि, वार्ड नं. 8 से शिवनारायण की पत्नी कांता देवी, वार्ड 9 से अमित कुमार, वार्ड 10 से प्रीति, वार्ड 11 से काजल, रूबी, वार्ड 12 से जमना, प्रवीण कुमारी, वार्ड 13 से हरप्रीत, कृष्णलाल, वार्ड 14 से मान्या, वार्ड 15 से अमित रोहिल्ला, वार्ड 16 से सुमित, राजकुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।


फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद

तहसील कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करती निर्मला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed