{"_id":"60b53e5d8ebc3e55646582ab","slug":"23-new-corona-patients-found-four-death-rohtak-news-rtk610944727","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 23 नए मरीज मिले, चार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 23 नए मरीज मिले, चार ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिलावासियों के लिए राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण का दर लगातार कम होता जा रहा है। सोमवार को 23 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 126 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं कोरोना उपचार के दौरान चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 25501 पहुंच गई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमण फैलने का स्तर 5.85 प्रतिशत चल रहा है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में घटकर 870 रह गई है। इसमें से 132 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 738 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। सोमवार को जिले से 1006 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले का रिकवरी दर 94.59 प्रतिशत पहुंच गया है और अभी तक 24122 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 509 हो गई है।
217097 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 217097 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि सोमवार को 1444 को पहली व 370 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में 566 बेड और 110 मरीज भर्ती
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 566 बेड आरक्षित हैं। यहां पर 110 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 22 मरीज ऑक्सीजन पर, 38 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 38 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।