फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   229 sheep and goats being taken from Rajasthan to UP recovered

राजस्थान से यूपी ले जाई जा रही 229 भेड़ व बकरी बरामद

Mon, 27 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
229 sheep and goats being taken from Rajasthan to UP recovered
कलानौर। कलानौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय कॉलेज मोड़ पर नाकेबंदी करते हुए एक पशुओं से भरी गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसमें लगभग 229 भेड़ व बकरियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था, जिन्हें भिवानी के रास्ते बेरी होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाए जाना था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भेड़ व बकरियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ है। गाड़ी भिवानी से बेरी होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली है। पुलिस ने कॉलेज मोड़ कलानौर के पास नाकाबंदी की। थोड़ी देर में एक गाड़ी भिवानी की तरफ से आती हुई दिखाई दी। रुकवा कर देखा तो गाड़ी में भारी मात्रा में भेड़ व बकरी मिली, जिन्हें पीछे से लकड़ियों के फट्टे से बंद किया हुआ था। गाड़ी में 59 भेड़ व 170 बकरी व बकरे बरामद किए। इनकी उम्र लगभग 6 महीने की थी। जब गाड़ी चालक व साथ में आए व्यक्तियों से पशुओं को लाने ले जाने से संबंधित पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके व न ही पशुओं के बारे में कोई भी रसीद या कोई अन्य कागजात पेश कर सके। जिस पर पुलिस ने गाड़ी चालक व साथ में मौजूद कुल 4 व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed