{"_id":"64dfcb824e6884844c0c0524","slug":"225-lakh-duped-by-posing-as-bsf-jawan-from-doctor-couple-rohtak-news-c-17-roh1020-226387-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डाॅक्टर दंपति से बीएसएफ का जवान बनकर ठगे सवा दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डाॅक्टर दंपति से बीएसएफ का जवान बनकर ठगे सवा दो लाख रुपये
विज्ञापन
रोहतक। झंग कॉलोनी के डॉक्टर दंपति से बीएसएफ का जवान बनकर एक युवक ने सवा दो लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में डॉक्टर सतीश गुलाटी ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर सतीश गुलाटी ने बताया कि 16 जुलाई को रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी डॉक्टर रीटा गुलाटी के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बीएसएफ का जवान है। उसे अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराना है। उसने 20 हजार रुपये पेमेंट करनी थी। उसे बेंक अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहा। उसने कहा कि पैसे जमा करवा दिए, लेकिन बैंक की पासबुक देखी तो डॉक्टर के खाते से 24 हजार 999 रुपये निकले मिले। जब युवक से फोन पर बात की तो उसने कहा कि तकनीकी दिक्कत आ गई थी। वह बैंक मैनेजर से बात करवा देता हूं, पैसे वापस आ जाएंगे। उसने दूसरा बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने को कहा। उसके खाते में पैसे आने की जगह उल्टे तीन बार में
99 हजार 997 रुपये निकाल लिए गए। युवक को बोला तो उसने कहा कि ये गलती हो गई है। वह पैसे लौटा देगा। तीन दिन तक आरोपी से बातचीत होती रही, लेकिन आरोपी ने 99 हजार 997 रुपये और खाते से निकाल लिए। उसके बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इस तरह खाते से 2 लाख 24 हजार से ज्यादा रुपये निकाल लिए गए।