{"_id":"69a09f497286918d4d04c64f","slug":"219-out-of-548-students-passed-the-mission-buniyaad-phase-2-exam-rohtak-news-c-17-roh1020-816626-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 548 में से 219 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की मिशन बुनियाद चरण दो की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 548 में से 219 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की मिशन बुनियाद चरण दो की परीक्षा
विज्ञापन
रोहतक। जिले के 548 में से 219 विद्यार्थियों ने बुनियाद चरण दो की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। अब उत्तीर्ण विद्यार्थी चरण तीन में की परीक्षा में हिस्सा लेंगे जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 8,000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से वीरवार को मिशन बुनियाद चरण दो की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है जिसमें प्रदेश के 7,161 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले चरण में प्रवेश किया है।
जिले के मिशन बुनियाद चरण-2 की परीक्षा के लिए लगभग 610 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया था जिसमें 30 जनवरी की परीक्षा में 548 विद्यार्थियों हिस्सा लिया था। इनमें से 219 पास हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के अनुसार, भैणी महाराजपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंस ने प्रदेश में 103 व जिले में पहला रैंक हासिल किया। शहीद मेजर राजीव कुमार जून राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गद्दी खेड़ी की माही ने जिले में दूसरा व शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की सोनालिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. समीर मान ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर, डॉ. सरूप सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल सांघी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा।
उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद योजना हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सशक्त बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं विद्यार्थियों को लक्ष्य-आधारित एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।