फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला

रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला

Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला
फ्लैग : करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : जज छुट्टी पर, अब 20 सितंबर को होगी रामपाल के खिलाफ सुनवाई
: 2006 से चल रहा अदालत में रामपाल के खिलाफ हत्या का केस
: बेरी के युवक संदीप की गोली लगने से हो गई थी मौत
: सरकारी पक्ष दोबारा कराएगा डॉक्टरों की कोर्ट में गवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। करौंथा आश्रम के बाद 12 साल पहले बेरी के युवक संदीप की हत्या के मामले में रामपाल सहित 36 आरोपियों के खिलाफ अब 20 सितंबर को सुनवाई होगी। वीरवार को एडीजे फखरुद्दीन छुट्टी पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
रामपाल समर्थकों की तरफ से करौंथा में सबसे पहले सतलोक आश्रम बनाया गया था। 2006 में आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में आर्य समाजी व ग्रामीण आश्रम के बाहर एकत्रित हो गए। अंदर भी सैकड़ों रामपाल समर्थक थे। तनावपूर्ण माहौल में झज्जर जिला स्थित बेरी तहसील के युवक संदीप की गोली लगने से मौत हो गई। तत्कालीन हुड्डा सरकार ने माहौल को देखते हुए अर्ध सैनिक बलों की कंपनी बुला ली। रात के समय भीड़ को खदेड़ कर आश्रम को खाली करवाया गया। साथ ही पुलिस ने रामपाल व 35 समर्थकों को हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब रामपाल को छोड़कर ज्यादातर जमानत पर हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों की दोबारा गवाही करवा रहा सरकारी पक्ष
12 साल से केस अदालत के अंदर चल रहा है। एडवोकेट वीरेंद्र देशवाल ने बताया कि सरकारी पक्ष की तरफ से पिछली तारीख पर अर्जी दी गई थी कि उन डॉक्टरों को दोबारा अदालत में बुलाया जाए, जिन्होंने केस में घायलों की एमएलआर काटी थी। इसके लिए अदालत ने 23 अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने के कारण अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed