फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आई लव रोहतक : मंत्री

आई लव रोहतक : मंत्री

Sat, 07 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आई लव रोहतक : मंत्री
फोटो सहित.........
विज्ञापन


फ्लैग : रोहतक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करते हुए सहकारिता मंत्री, बोले
हेडिंग : स्वच्छता में शहर को बनाएंगे नंबर वन, आई लव रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में नगर निगम रोहतक प्रदेश के अंदर नंबर दो स्थान पर आया है। 2019 में न केवल प्रदेश में नंबर वन आएंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में शामिल होंगे। यह लक्ष्य पूरा रोहतक मिलकर हासिल कर सकता है। मंत्री शुक्रवार शाम मानसरोवर पार्क के नजदीक पांच लाख की लागत से बने आई लव रोहतक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि आज सत्ता की चाबी रोहतक की जनता के पास है और जनता उन्हें रोहतक को सुंदर बनाने का जो भी आइडिया देगी, उसे सरकार द्वारा लागू किया जाएगा। ग्रोवर ने कहा कि रोहतक अब धीरे-धीरे महानगर का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अपने चरम पर है और रेलवे एलिवेटेड परियोजना पर भी कार्य आरंभ हो गया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा से पहले की सरकारों ने शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए प्रयास नहीं किए। अब स्वच्छता के मामले मेें जहां प्रदेश में रोहतक दूसरे स्थान पर आया है और जबकि राष्ट्रीय स्तर पर रोहतक की 89 वीं रैकिंग है। ग्रोवर ने कहा कि स्वास्थ्य के मुकाबले में भी दिल्ली के एम्स के बाद रोहतक का पीजीआई दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

बाक्स
हर नागरिक स्वच्छता अभियान से जुड़े : डीसी
डीसी डॉक्टर यश गर्ग ने कहा कि स्वच्छता का टारगेट 2019 में मिलकर हासिल करना होगा। नागरिक उसी भावना से कार्य करें जिस प्रकार से वे अपने घर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए करते हैं। वहीं, आई लव रोहतक बनाने वाली निजी कंपनी के पदाधिकारी कर्ण विग ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस नगर में पैदा हुआ है उसे यहां के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समर्थक मंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त आरएस वर्मा व नगराधीश महेंद्रपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed