फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बसपा

बसपा

Fri, 20 Apr 2018 03:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
बसपा
फोटो
विज्ञापन


‘इनेलो-बसपा गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्र्रेस न भूले, यूपी में घुटने टेक कर लड़ा था चुनाव’
बसपा के प्रदेश सचिव डॉ. महेश कुमार ने इनेलो बसपा गठबंधन पर की गई प्रेसवार्ता में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर दोनों पार्टियों के अस्तित्व पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को बसपा के प्रदेश सचिव डॉ. महेश कुमार ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस शायद भूल रही है कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए यूपी में राष्ट्रीय पार्टी होते हुए भी एक क्षेत्रीय पार्टी के समाने घुटने टेक कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों मिलकर भी यूपी नहीं जीत सके। वीरवार को बसपा के प्रदेश सचिव ने इनेलो बसपा गठबंधन पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था।
डॉ. महेश कुमार ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ हरियाणा तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए विकल्प के तौर उभरे थर्ड फ्रंट का हिस्सा है। यह थर्ड फ्रंट ही जनता की आवाज बनेगा। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बसपा इनेलो मिलकर प्रत्याशी उतारेंगे। हालांकि यह भी तय नहीं कि गठबंधन की शर्तें क्या होंगी। पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बसपा सुप्रीमो घोषणा करेंगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति सत्ता विरोध लहर का फायदा वर्तमान सरकार को मिला और अब इस सरकार की सत्ता विरोधी लहर का फायदा गठबंधन को मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर गठबंधन की खुशी बांटते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए बधाई दी। इसके साथ ही गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल भगत, जिला प्रभारी रामबेर, प्रो. कश्मीरी देवी, सुरेश जांगड़ा, जिला संयोजक अड़ीचंद निंबडिया, राम सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed