{"_id":"5ad3c1954f1c1b87028b4c57","slug":"21523827093-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णय
चुनाव के लिए सदस्यों का नवीनीकरण होगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान राजेश सहगल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव प्रो. सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने बताया कि बैठक में कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए संस्थान के आजीवन सदस्यों का नवीनीकरण करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिन आजीवन सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है, उनके स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों को आजीवन सदस्य बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि इन सदस्यों के परिजन सदस्यता के लिए 30 मार्च तक सोसायटी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। नवीनीकरण अभियान पूरा होने के बाद कॉलेजियम सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और चुनावों की तिथियों बारे विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद आमसभा की बैठक बुलाकर कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव की घोषणा की जाएगी। प्रधान राजेश सहगल ने अपने तीन साल के कार्यकाल के कामकाज का ब्योरा कार्यकारिणी के सदस्य के समाने पेश किया।