{"_id":"5982350e4f1c1b5e2d8b4868","slug":"21501705486-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरावड़ डाकघर में ग्रामीण सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरावड़ डाकघर में ग्रामीण सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का शुभारंभ
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से जुड़ा खरावड़ डाकघर
रोहतक। खरावड़ गांव के डाकघर में बुधवार को ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का शुभारंभ मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने किया। नई तकनीक से यह डाकघर अब जुड़ गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण सूचना एवं प्रौघोगिकी के अंतर्गत ग्रामीण शाखा डाकघर से ईएमओ, बुढ़ापा पेंशन और अन्य बचत योजनाओं का लेनदेन ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत रोहतक मंडल की सभी 209 शाखा डाकघरों को ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के तहत नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने खरावड़ डाकघर के साथ-साथ अस्थल बोहर उप डाकघर के अंतर्गत कार्यरत सभी आठ शाखा डाकघरों को आरआईसीटी मशीन भी वितरित कीं। सरपंच बिजेंद्र मलिक ने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं की सराहना करते हुए पात्र कन्याओं के खाते खुलवाने का आह्वान किया। इस मौके पर अधीक्षक डाकघर रोहतक एसके भारद्वाज, प्रवर डाकपाल रोहतक एसके मान, सहायक अधीक्षक दिनेश कुमार, बहादुरगढ़ उपमंडल के सहायक अधीक्षक बीएस पांचाल, निरीक्षक डाकघर अजय कथूरिया और निरीक्षक डाकघर झज्जर के तिलकराज मौजूद रहे।