फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले मुख्य आरोपी की मां को महेंद्रगढ़ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मां भी इस मामले में संलिप्त बताई जाती है। बुधवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
जींद जिले के गांव मनोहरपुर के कुछ युवाओं ने मिलकर महेंद्रगढ़ गोशाला रोड पर जनहित एकेडमी के नाम से खोली हुई थी। एकेडमी के माध्यम से वे लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं रुपये लेते थे। लगभग दो महीने तक उन्होंने अपनी एकेडमी खोले रखी और 12 लोगों से 32 लाख रुपये ऐंठ कर शहर छोड़कर भाग गए। जनवरी में पंकज यादव पुत्र यादराम निवासी महेंद्रगढ़ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बयान पर रोहित पुत्र रामकिशन निवासी जींद, अमन, जीता, प्रद्युमन पुत्र नफे सिंह, अनिल पानु पुत्र राजेंद्र निवासी हांसी, कृष्ण कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी हांसी, शमशेर पुत्र राजपाल, प्रमोद पुत्र वजीर सिंह, संदीप और खजानी देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित की मां खजानी देवी को जींद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एडवांस में लिए आधे पैसे
रोहित, उसकी मां एवं अन्य साथियों ने महेंद्रगढ़ एवं आसपास जिले के लगभग 12 लोगों से 32 लाख रुपये ठगी कर रफूचक्कर हो गए थे। इन युवाओं से आधे रुपये एडवांस में जमा करवाए थे जबकि आधे पैसे ज्वाइनिंग के बाद देने की बात हुई थी। एएसएम पोस्ट के लिए 4 लाख, टिकट क्लर्क के 3 लाख, बुकिंग क्लर्क के 2.5 लाख, गेटमैन के लिए 1 लाख रुपये एडवांस में लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी 17 जनवरी को फरार हो थे। शिकायत कर्ता ने नौकरी के लिए 1.30 लाख रुपये अक्तूबर 2016 में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजानी देवी लेती थी पैसे
जनहित एकेडमी में कोचिंग लेने आने वाले युवाओं से खजानी देवी रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बहला फुसलाकर लाखों रुपये ऐंठती थी। आरोपी महिला युवाओं से यह कहकर पैसे लेती थी कि उसका भाई डीआरएम की पोस्ट पर है। उनका रेलवे में नौकरी का कोटा होता है और उसी कोटे से नौकरी लगवा देंगी।

पुलिस ने आरोपी खजानी देवी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लेगी। श्योताज, एएसआई, -जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed