फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांग्रेस और इनेलो ने कराया किसानों का नुकसान: धनखड़

कांग्रेस और इनेलो ने कराया किसानों का नुकसान: धनखड़

Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और इनेलो ने कराया किसानों का नुकसान: धनखड़
कांग्रेस और इनेलो ने कराया किसानों का नुकसान : धनखड़
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने किसानों का 700 करोड़ का नुकसान कराया है। उन्होंने किसानों को परामर्श दिया कि वे 31 जुलाई से पहले अपनी खरीफ की फसल का बीमा अवश्य करवाएं।

प्रेस को जारी बयान में धनखड़ ने कहा कि पिछली खरीफ फसल का प्रदेश के किसानों को 229 करोड़ रुपये मुआवजा मिला है। इसमें से अधिकांश मुआवजा कर्जदार किसान का है। कांग्रेस और इनेलो ने किसानों को बरगलाने से 75 फीसदी किसान इस मुआवजे से वंचित हो गए हैं। कुल 25 फीसदी किसानों को जो मुआवजा 229 करोड़ मिला वह 920 करोड़ होता। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के किसानों को बरगलाने से किसानों के घर 700 करोड़ नही आ पाए। धनखड़ ने कहा कि हुड्डा पहले ये जवाब दें कि वे स्वामीनाथन की वो रिपोर्ट अपने ही राज में क्यों लागू नहीं करवा पाएं जबकि वे ही हुड्डा कमेटी के चेयरमैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed