{"_id":"6813e5343f15b02d6d082e13","slug":"21-days-furlough-ended-ram-rahim-reached-sunaria-jail-at-458-pm-rohtak-news-c-17-roh1020-644585-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन की फरलो खत्म, 4:58 बजे राम रहीम सुनारिया जेल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन की फरलो खत्म, 4:58 बजे राम रहीम सुनारिया जेल पहुंचा
विज्ञापन
रोहतक में वीरवार शाम राम रहीम की कारों का काफिला सुनारिया जेल लौटता हुआ। स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। हत्या और यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम की वीरवार को 21 दिन की फरलो खत्म हो गई। वह वीरवार शाम 4:58 बजे छह कारों के काफिले के साथ सुनारिया जेल पहुंच गया। काफिले में हनीप्रीत भी साथ थी, जो कुछ देर बाद ही लौट गई। वहीं, सिरसा डेरे से ही भारी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे सुनारिया जेल लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और साध्वी यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम की फरलो वीरवार को खत्म हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 9 अप्रैल को राम रहीम को फरलो मिली थी और वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया था। फरलो खत्म होने के बाद वीरवार शाम को समय से पहले ही वह सुनारिया जेल लौट आया। उन्होंने बताया कि पहली बार पूरे समय के लिए राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की अनुमति दी थी। इससे पहले 10 दिन के लिए डेरे में रहा था और बाकी समय बागपत स्थित बरनावा आश्रम में बिताया था।
क्या है पैरोल और फरलो
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है, जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फरलो के लिए नियम...
बंदी को पांच साल या उससे अधिक सजा हुई और कम से कम एक साल काट ली गई हो। जेल में कैदी का व्यवहार अच्छा हो और वह जेल में पुनर्वास कार्यक्रमों में भाग लेता रहा हो। जेल में कैदी ने नियमों का कोई उल्लंघन न किया हो।