फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वर्ल्ड चैंपियनशिप में जिस बॉक्सर से हारा उसी को एशियन गेम के फाइनल में हराया

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जिस बॉक्सर से हारा उसी को एशियन गेम के फाइनल में हराया

Sun, 02 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप में जिस बॉक्सर से हारा उसी को एशियन गेम के फाइनल में हराया
संशोधित खबर
विज्ञापन

फोटो :
एशियन गेम :
फ्लैग : रोहतक के बॉक्सर अमित पंघाल ने ओलंपिक विजेता हसन से लिया हार का बदला, जीता एशियन गेम में गोल्ड मेडल, गांव में जश्न का माहौल, मैच से पहले मां बोलीं
हेडिंग : बेटा लठ सा गाड कै आइये, देश की इज्जत बढ़ ज्यागी
: मां खीर-चूरमा त्यार राखिये, मैडल का रंग बदल दयूंगा
: वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हसन ने अमित को किया था मेडल की दौड़ से बाहर
-उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी पर 3-2 की जीत के साथ ही घर में जश्न शुरू
: मां बोलीं, ओलंपिक के बाद लाऊंगी घर में बहू
: फाइनल मुकाबले से दो घंटे पहले मां उषा देवी की अमित से हुई थी तीन मिनट बातचीत
: भतीजी महक से हुई ज्यादातर बात, भाई ने दी कोच की रणनीति फालो करने की नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बेटा लठ सा गाड कै आइये, देश की इज्जत बढ़ ज्यागी। मां खीर व चूरमा त्यार राखिये, पुराने मैडल का रंग बदल दूंगा। मैच से दो घंटे पहले 49 किलोग्राम भार वर्ग में एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाले रोहतक के छोरे अमित पंघाल ने मां ऊषा से यह वादा किया। अमित ने मां से किया वादा निभाते हुए उज्बेकिस्तान के हसन बाय को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। ओलंपिक के इस गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने ही अमित को वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर मेडल की दौड़ से बाहर किया था। अमित ने अपनी इस जीत के साथ पिछली हार का भी करारा जवाब दिया है। अब इस गोल्ड मेडल विजेता का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ष 2020 का ओलंपिक है। इस जीत से परिवार ही नहीं पूरा गांव खुशी से सराबोर है।
विज्ञापन

बेटे की जीत पर घर में जश्न का माहौल है। गांव की महिलाओं ने लोक गीतों पर नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की। मुकाबला खत्म होने के बाद शुरू हुआ जश्न देर रात तक जारी रहा। अमित की मां, भाभी व परिवार के दूसरे सदस्य भी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल के चक्कर में उड़ गई नींद
अमित के सेमिफाइनल में जीत कर फाइनल में प्रवेश ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी। फाइनल में पहुंचे बेटे का गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला देखने को परिवार का हर सदस्य उत्सुक नजर आया। प्रीति ने बताया कि देवर अमित का फाइनल में पहुंचना सभी के लिए रोमांचित करने वाला रहा। फाइनल मुकाबला और इसमें जीत को लेकर सभी रात ठीक से सो भी नहीं पाए। अब उसके घर लौटने का इंतजार है। उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
बाक्स
अमित को लेने पूरा परिवार जाएगा एयरपोर्ट
अजय ने कहा कि छोटे भाई अमित ने गोल्ड जीत कर पूरे देश का मान बढ़ाया है। एयरपोर्ट पर ही उसका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए पूरा परिवार वहां जाएगा। उसे खीर चूरमा पसंद है। एयरपोर्ट पर उसका चूरमा खिलाकर स्वागत किया जाएगा।
बाक्स
ओलंपिक के बाद लाऊंगी बेटे की बहू
मां उषा देवी ने बताया कि अमित कहता है कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतना हैं। इसके बाद ही शादी करेगा। ऐसे में अभी उसने बेटे के लिए बहू ढूंढना शुरू नहीं किया है।
-----

42 इंची एलईडी पर गांव के साथ अमित की फाइट देख भावुक हुए पहलवान दादा
-पूर्व कैप्टन व पहलवान दादा जगराम बोले, अपने पोते पर गर्व है, उसने देश का नाम रोशन किया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एशियन गेम में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर मायना के अमित ने बड़ा उलट फेर किया। बॉक्सिंग के 49 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीतने का रोमांच दस मिनट तक रहा। इस दौरान अमित का परिवार ही नहीं पूरा गांव 42 इंची एलईडी स्क्रीन पर टकटकी लगाए रहा। रेफ्री के अमित को 3-2 से मुकाबले में विजयी घोषित करने के साथ ही लोग झूम उठे। बड़ी स्क्रीन पर छोटे भाई का मुकाबला देखने के लिए बड़ा भाई अजय 1500 रुपये में एलईडी किराए पर लाया था। इस सुनहरी जीत पर गांव में 40 किलो लड्डू बांटे गए। सेवानिवृत्त कैप्टन जगराम पहलवान अपने सैनिक पोते अमित की जीत देखकर भावुक हो गए। कंपकपाते होंठों के साथ बुजुर्ग पहलवान ने इस जीत को परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
बेटे की जीत के लिए मां ने जगाई अखंड ज्योत
अमित के गोल्ड मेडल के लिए पूरा परिवार ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था। मां उषा देवी ने अपने बेटे की जीत के लिए मन्नत मांगी। घर में अखंड ज्योत जगाई। सेमिफाइनल मुकाबले से पहले जगाई ज्योत अब तक प्रज्ज्वलित है। अब सभी को अमित के लौटने का इंतजार है। इसके बाद पूरा परिवार बाबा हरिदास के दर्शन करने जाएगा। यही नहीं बाबा का भंडारा भी किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री ने फोन पर दी बधाई
अमित का गोल्ड मेडल पक्का होते ही परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पहले घर में मौजूद लोगों ने अजय व उसके पिता को गले लगाकर खुशी साझा की। इसके बाद आसपास व दूर-दराज के लोग घर पहुंचे और बधाई दी। फोन पर भी बधाई का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने फोन पर अमित के परिवार के साथ जीत की खुशी साझा की। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी फोन करके बॉक्सर के पिता बिजेंद्र पंघाल को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed