फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आशा वर्कर्स यूनियन के समर्थन में सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आशा वर्कर्स यूनियन के समर्थन में सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर्स यूनियन के समर्थन में सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे पांच
विज्ञापन

आशा वर्करों के समर्थन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदस्य।

आशा वर्कर्स यूनियन के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
-आशा वर्कर्स व सरकार के बीच हुए समझौता का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जिला कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्य में आंदोलनरत आशा वर्कर्स व सरकार के बीच हुए समझौता का नोटिफिकेशन तुरंत प्रभाव से जारी करने के समर्थन में शुक्रवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान राजकुमारी दहिया, राज्य सचिव सविता, मुनमुन, वीना मलिक व जिला सचिव अंजु प्रमुख रूप से शामिल रही। महिला नेत्रियों ने बताया कि आशा वर्कर्स अपनी मांगों के समर्थन में फरवरी-मार्च में आंदोलनरत रही। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई थी। दबाव में सरकार ने मांगों को माना, लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। अंजू ने कहा कि सरकार को तुरंत नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आशा वर्करों की मांगों का निपटारा नहीं होता तो जनवादी महिला समिति भी आंदोलन में आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed